प्रदेश

आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला सहित 3 लोग घायल, 12 भेड़-बकरियों की मौत

देवेश शर्मा
मुरैना २९ जून ;अभी तक; जिले के सबलगढ़ में शुक्रवार शाम को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला सहित 3 लोग घायल हो गए। वहीं 12 बकरियों की मौत हो गई। हादसे में घायल दो युवकों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि महिला का सिविल अस्पताल में इलाज जारी है।
                               जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 5:20 बजे तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई। इसके बाद शाम 5:50 बजे क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरी। जिसमें ताल बस्ती में रहने वाले पवन पिता माखन शाक्य (18), सत्यम पिता श्रीनिवास (20) और साधु पत्नी सलीम खान (50) घायल हो गए। हादसे में घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि महिला का सिविल अस्पताल में इलाज जारी है।
                           नगर में तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया। कई जगह नालों की सफाई नहीं होने से मार्ग जल मग्न हो गए। वहीं नगर से 3 किलोमीटर दूर पूंछरी पंचायत के ग्राम काजोना में आकाशीय बिजली गिरने से 12 बकरियों की मौत हो गई।

 

Related Articles

Back to top button