प्रदेश

भारी बारिश के बीच गुमठी के ऊपर गिरा पेड़: 4 लोग दबे, 1 की मौत

देवेश शर्मा
मुरैना १३  सितंबर ;अभी तक ;  मुरैना जिले के माता बसैया थाने के ठीक सामने मौजूद एक बड़ा पेड़ भारी बारिश के बीच पेड़ उखड़ गया। पेड़ उखड़कर पास में ही मौजूद एक चाय की गुमठी पर गिर पड़ा जिससे गुमठी पर मौजूद चार लोग पेड़ के नीचे दब गए। उनमें से एक व्यक्ति की जिला अस्पताल मुरैना में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना गुरुवार शाम की है।
                                  थाना प्रभारी जयपाल सिंह ने बताया कि गुरुवार के दिन जिले में भारी बारिश हो रही थी। इसी बारिश के दौरान माता बसैया थाना के ठीक सामने एक पेड़ जड़ से उखड़ गया। पेड नीम बहुत विशाल था। पेड़ उखड़कर पास में मौजूद एक चाय की गुमठी पर गिर पड़ा। वहां पर चार लोग मौजूद थे। वह चारों पेड़ के नीचे दब गए। उन्होंने बताया कि  घटना घटते ही चीख पुकार मच गई। चीख पुकार मचते ही माता बसैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची  पुलिस  थाने की गाड़ी में घायलों को लिटाया और जिला अस्पताल मुरैना ले गए।
                              थाना प्रभारी ने बताया कि जिला अस्पताल मुरैना में चारों लोगों का इलाज किया गया। इलाज के दौरान एक 39 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इसके अलावा उसके साथ मौजूद नरेश पुत्र भी गिरी, उम्र 56 वर्ष, श्याम गिरी पुत्र भी गिरी उम्र 47 वर्ष, यह दोनों भाई हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए। इनके साथ ही नरेश उर्फ भोला गिरी उम्र 30 वर्ष, सभी निवासी माता बसैया हैं।घायलों का ईलाज चल रहा है,सभी खतरे से बाहर हैं।

Related Articles

Back to top button