प्रदेश

आकाशीय बिजली गिरने की दो घटनाओ में 5 बकरियों और खेत में काम कर रहे किसान की हुई दर्दनाक मौत

दीपक शर्मा
पन्ना १८ जुलाई ;अभी तक;  पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र राजापुर में आज दो अलग-अलग स्थानो पर आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान एवं पांच बकरियों की मौत हो गई।
                              घटना के संबंध में मृतक के परिजन राम मिलन ने जानकारी देते हुए बताया की दोपहर के समय अचानक तेज गरज के साथ बारिश हुई इस दौरान राजापुर के साल्हाई में खेत में काम कर रहे 40 वर्षीय किसान रामनारायण पिता श्रीपाल पर आकाशीय बिजली गिरी और वह मौके पर ही बेहोश हो गए जिसकी जानकारी जब परिजनों और ग्राम वासियों को लगी तो उनको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजयगढ़ पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।
                               वहीं राजापुर के ही भवानीपुर क्षेत्र में जंगल में बकरी चरा रहे मुन्नी लाल यादव और तुलसीदास यादव की पांच बकरियों पर अचानक आकाशीय बिजली गिरी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वही घटना में दोनों चरवाहे बाल-बाल बच गए।

Related Articles

Back to top button