प्रदेश

अज्ञात बिमारी के चलते छः बच्चों की मौत, करीब डेढ़ दर्जन बच्चे बीमार बीते 24 घण्टे मे हुई पांच बच्चों कि मौत,जिसमे तीन सगे भाई शामिल

दीपक शर्मा
पन्ना: १३ सितम्बर ;अभी तक ;    पन्ना जिले के पवई विकासखंड के ग्राम पटोरी में एक अनजान बीमारी के चलते पांच बच्चों की मौत हो गई।
                                   पन्ना जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर पवई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पटोरी में करीब डेढ़ दर्जन बच्चे बीमार बताए जा रहे हे। इस संबंध में आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पन्ना डॉ. एस के त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि कल उनके द्वारा गांव का दौरा किया था और आवश्यक उपचार के लिए स्वास्थ्य अमले को इस गांव में भेजा गया हे,जो अभी भी मौके पर तैनात हे।उन्होंने बताया कि कल चार बच्चों की मौत हुई है जबकि एक बच्चे की आज जिला चिकित्सालय पन्ना में मौत हो गई हे।
                             ग्रामीणों के बताए अनुसार एक बच्चे ने कड़ी और मछली खाई थी बाद में उसकी मौत हुई है।वहीं एक ही परिवार के तीन बच्चो ने बासी भोजन खाया  और उनकी मौत हो गई है। यहां पहले कोन सी बीमार हे अभी तक स्पष्ट नहीं हे।लेकिन भोजन और पानी और अन्य आवश्यक सैंपल लिया गया है।जिन्हे सागर भेजा गया हे।
                         यहां बीते 24 घण्टे मे 5 बच्चों कि मौत से जिले में सनसनी फ़ैल गई।और स्वास्थ्य अमला सकते में आ गया।जिला प्रशासन द्वारा गांव में साफ सफाई एवं संक्रमण रोधी पावडर का छिड़काव किया गया हे।वहीं स्वास्थ्य विभाग ने इस गांव में बीमार बच्चों के विभिन्न सैंपल कलेक्ट कर सागर लेब भेजे दिए हे।उधर संक्रमितों का उप स्वास्थ्य केंद्र पवई और पन्ना जिला चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा हे।खास बात ये हे की सभी मृत बच्चों की उम्र 18 वर्ष के अंदर हे।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पन्ना डा. एस के त्रिपाठी ने बताया की उन्होंने कल गांव का दौरा किया था और आवश्यक उपचार के लिए स्वास्थ्य अमले को इस गांव में भेजा भेज दिया गया हे,जो अभी भी मौके पर तैनात हे।
                            उन्होंने बताया कि कल चार बच्चों की मौत हुई है जबकि एक बच्चे की आज जिला चिकित्सालय पन्ना में मौत हो गई हे।लेकिन सीएमएचओ ने खुद अनॉफिशियल बताया की गांव का एक बच्चा रिश्तेदारी में तीन दिन पूर्व शिकारपुरा गया था।वहा उसकी मौत हुई थी।कुल मिला कर पटोरी गांव में अब तक छः बच्चे काल के गाल में समा चुके हे।
   पहले यहां उल्टी दस्त का मामला सामने आया था। जिसमे मुन्नी लाल आदिवासी के तीन बच्चे खत्म हो गए थे।जिसमे बालक कि उम्र 18 साल, 12 साल और 9 साल बताई जा रही है।लेकिन कुछ बच्चे सौच  क्रिया से लौटने के बाद बीमार हो गए।जिससे अब डॉक्टर भी सकते में आ गए हे।और अभी तक रहस्यमई मुख्य बीमारी को नही समझ पा रहे हे।हाला की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया की ग्रामीणों के बताए अनुसार एक बच्चे ने कड़ी और मछली खाई थी बाद में उसकी मौत हुई है । एक ही परिवार के तीन बच्चो ने बासी भोजन खाया  और उनकी मौत हो गई है । डॉक्टर ने बताया कि भोजन और पानी का सैंपल लिया गया है। फिलहाल प्रशासन यहां नजर बनाए हुए हे और भेजे गए सैंपल के परिणाम आने का इंतजार कर रहा हे।
इनका हे कहना
 — डॉ. एस के त्रिपाठी
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पन्ना
— कल गांव का दौरा किया था और आवश्यक उपचार के लिए स्वास्थ्य अमले को इस गांव में भेजा भेज दिया गया हे,जो अभी भी मौके पर तैनात हे।उन्होंने बताया कि कल चार बच्चों की मौत हुई है जबकि एक बच्चे की आज जिला चिकित्सालय पन्ना में मौत हो गई हे।ग्रामीणों के बताए अनुसार एक बच्चे ने कड़ी और मछली खाई थी बाद में उसकी मौत हुई है।एक ही परिवार के तीन बच्चो ने बासी भोजन खाया  और उनकी मौत हो गई है।कोन सी बीमार हे अभी तक स्पष्ट नहीं हे।लेकिन भोजन और पानी और अन्य आवश्यक सैंपल लिया गया है।जिन्हे सागर भेजा गया हे।

Related Articles

Back to top button