प्रदेश

पन्ना जिले के हर बूथ पर बनेंगे भाजपा के 300 सदस्य: ब्रजेंद्र मिश्रा

दीपक शर्मा
पन्ना  २ सितम्बर ;अभी तक ;  भाजपा जिला अध्यक्ष ब्रजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में आज पन्ना में जिले के सभी मंडल मतदान केंद्र और शक्ति केंद्र की कार्यशाला संपन्न हुईl इस बैठक में पन्ना जिले के हर बूथ पर भाजपा के 300 सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया हे।
                                            उधर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाने  के उक्त केंद्रीय कार्यक्रम के पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष ब्रजेंद्र मिश्रा ने पन्ना नगर मंडल के सभी बूथों की कार्य योजना बनाकर मंडल के सभी वार्डो में हर  वार्ड का सदस्यता अभियान का एक प्रभारी नियुक्त कियाl आज सभी वार्डो के सदस्यता अभियान प्रभारी ने बूथ अध्यक्ष और बूथ समिति के साथ मिलकर अपने अपने वार्डका लक्ष्य तय कियाl कार्यकर्ताओं में गजब की ऊर्जा और उत्साह है l युवा साथी सदस्यता महापर्व के अभियान में पूरे ऊर्जा और उत्साह से लबरेज हैंl पन्ना नगर मंडल के सभी कार्यकर्ताओ ने जिम्मेदारी संभाली है lभाजपा जिला अध्यक्ष श्री बृजेन्द्र मिश्रा ने नगर मंडल की बैठक को संबोधित  करते हुए कहा कि पन्ना के हमारे कार्यकर्ताओं में वह जज्बा और जुनून है जो लोकसभा चुनाव में विजय श्री के शंखनाद करने में वोट के रूप में परिणित हुआ था, वही उत्साह संगठन महापर्व में अधिकतम सदस्य बनाने के काम आएगा l आज की इस मंडल बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पांडे जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संतोष यादव कमल लालवानी शशि राजे परमार, आशा गुप्ता कविता रैकवार, संजय अहिरवार राजेंद्र कुशवाहा श्रीमती ऊषा सोनी, भास्कर पांडे, गुड्डन यादव ,श्रीमती संगीता शिवहरे ,गीता गुप्ता, राजकुमार वर्मा आदि उपस्थित हुएl

Related Articles

Back to top button