प्रदेश

जिले में तीन लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य हैः-बृजेंद्र मिश्रा

दीपक शर्मा

पन्ना ५ सितम्बर ;अभी तक ;  भारतीय जनता पार्टी द्वारा संग़ठन पर्व सदस्यता महाअभियान विगत दिनों से पन्ना में मनाया जा रहा है। इसी के उपलक्ष्य में जिले की संघठनात्मक विस्तृत जानकारी जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा नें पत्रकारो जानकारी देते हुए बताया कि हमारी पार्टी का लगातार सदस्यता अभीयान चल रहा है। जिसमे पन्ना जिले मे लगभग तीन लाख कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देशन में प्रत्येक जिले मे सदस्यता अभीयान का कार्य चल रहा है। आगामी 25 सितंबर  2024 तक इस अभियान को चलाया जाएगा। जिसका मुख्य उद्देश्य 10 करोड़ से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ग्रहण करवाना है मध्य प्रदेश में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है एवं पन्ना जिले में 3 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है सन 2014 से 2019 तक लगभग 18 करोड लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। कोरोना काल के कारण इस अभियान को रोका गया था। यह अभियान फिर से शुरू किया गया, और आगामी डेढ़ माह तक चलेगा। इस दौरान मुख्य रूप से कमल लालवानी, उमेश निगम एवं आई टी  प्रभारी बृजेंद्र खंपरिया, आशीष तिवारी, दुर्गेश् शिवहरे उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button