प्रदेश

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमानगंज द्वारा मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती

दीपक शर्मा

पन्ना २० अगस्त ;अभी तक ;  मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना के दिशा निर्देशन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमानगंज के तत्वाधान में नया बस स्टैंड अमानगंज में आधुनिक भारत के निर्माता भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न प्रौद्योगिकी एवंसंचार क्रांति के जनक स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भभूत सिंह राजपूत की अध्यक्षता में मनाई गई।

सर्वप्रथम फूल पुष्पमाला तिलक रोड़ी लगाकर श्रद्धा सुमनअर्पित करतें हुए उन्हे याद किया तथा देश के लिए उनके द्वारा किये गये कार्यो को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की तत्पश्चात् कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमानगंज में जाकर मरीजो को फल वितरित किए गए। इस दौरान मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश द्विवेदी मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष मोहित यादव मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र पांडे विधानसभा गुनौर पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश पांडे जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री एवं सरपंच झरकुआ ओम प्रकाश अहिरवार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यवाहक अध्यक्ष अमानगंज जवाहर पटेल कांग्रेस सेवादल पुरुषोत्तम पिड़हा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री पियूष देव सिंह परमार पूर्व पार्षद मदारी आदिवासी युवा रामजी चौबे कांग्रेस कार्यकर्ता प्रवीण अहिरवार सुनील असाटी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button