प्रदेश

बस दुर्घटना में प्रभावितों के उपचार के लिए निजी डॉक्टर की भी सेवाएं ली गई

आनंद ताम्रकार
बालाघाट 22 मई ;अभी तक;  लामता थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात करीब 50 यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। एसडीएम परसवाड़ा श्री कमल सिंहसार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही एम्बुलेंस के साथ पुलिस और जिला प्रशासन का अमला मौका स्थल पर पहुँचा और तमाम व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई।
                               उन्होंने बताया कि बस में बारात जा रही थी। बस की अचानक स्पीड बढ़ने से खाई में जा गिरी थी। घायलों को तुरंत लामता स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराकर उपचार प्रारम्भ किया गया। जिन यात्रियों को गंभीर चोटें थी। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। यहाँ करीब रात 1 बजे कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा भी अस्पताल पहुँचे और घायलों के उपचार के लिए निजी डॉक्टरों की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई। उन्होंने अपनी मौजूदगी में सभी व्यवस्थाएं देखी और प्रभावितों की एक्‍स-रें तथा अन्य सुविधाएं देखी।
                                   डॉ. मिश्रा ने सभी प्रभावितों की गहन जांच परीक्षण और उनके स्‍वास्‍थ्‍य सुधार की जानकारी हर घंटे उन्‍हे देने के निर्देश दिए। सिविल सर्जन डॉ. निलय जैन ने बताया कि जिला अस्पताल 31 यात्रियों को लाया गया था। जिसमें 6 गोंदिया-जबलपुर रेफर किया गया। इनमें से एक महिला की बीच रास्ते मे मृत्यु हो गई। प्रभावितों के अस्‍पताल आते ही आवश्‍यक होने पर सीटी स्‍कैन, ब्‍लड टेस्‍ट और एक्‍स-रें कर उपचार के लिए निजी डॉक्‍टर गणवीर की सेवाऍ भी ली गई। बुधवार शाम को 05 यात्रियों को उपचार के बाद डिस्‍चार्ज कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button