प्रदेश

श्री जैन एवं श्री अग्रवाल का आईसीएआई की सेंट्रल रीजन कमेटी में मनोनयन

महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर १४ मई ;अभी तक;  द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टड अकाउन्टेट्स की सेंट्रल रीजन की कमेटी में मंदसौर के दो वरिष्ठ चार्टड अकाउन्टेट्स का मनोनयन मध्य क्षेत्रीय परिषद (सनदी लेखाकार) के अध्यक्ष सीए आकाश बड़गौती द्वारा किया गया।
                                   उपरोक्त जानकारी देते हुए मंदसौर सीए जिला शाखा अध्यक्ष सीए दिनेश जैन ने बताया कि रीजन की रिसर्च कमेटी में मंदसौर के वरिष्ठ सीए वीरेन्द्र जैन को सदस्य मनोनीत किया है। साथ ही रीजन की मैनेजमेंट अकाउंटिंग कमेटी में सीए विनय अग्रवाल का मनोनयन सदस्य के रूप में किया गया है।
                                   सीए दिनेश जैन ने बताया कि पहली बार मंदसौर शहर में 2 सीए साथियों को रीजन की कमेटी में मनोनीत किया गया है।
                                        इस मनोनयन पर मंदसौर शाखा के उपाध्यक्ष सीए राजेश मण्डवारिया, सचिव सीए विकास भण्डारी, कोषाध्यक्ष सीए नयन जैन, कार्यकारी सदस्य सीए अर्पित नागदा, पदेन कार्यकारी सदस्य व रीजन के काउंसिल मेम्बर सीए अनिल यादव व मंदसौर के सभी सनदी लेखाकार ने सीए वीरेन्द्र जैन व सीए

Related Articles

Back to top button