प्रदेश

खेलो इंडिया विमेंस लीग (वेस्ट जोन) की चार छात्राओं का चयन

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २२ अगस्त ;अभी तक ;   श्री साई पब्लिक स्कूल, दलौदा की चार छात्राओं का चयन ‘‘खेलो इंडिया विमेंस लीग’’ (वेस्ट जोन) में हुआ।
                                           यह प्रतियोगिता (वेस्ट जोन -जोधपुर) में दिनांक 23 से 26 अगस्त 2024 तक आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में श्री साई पब्लिक स्कूल, दलौदा की छात्राएं कु. ऋषिका पिता मुरलीधर व्यास (कक्षा छठी) ग्राम लदूसा, कु. निराली पिता राजेश पाटीदार (कक्षा सातवीं) ग्राम आकोदड़ा, कु. अंबिका पिता ओमप्रकाश पाटीदार (कक्षा बारहवीं) ग्राम पालड़ी, कु. खुशबू पिता सुरेश पाटीदार (कक्षा बारहवीं) ग्राम खजुरिया सारंग मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।
                                                इस अवसर पर श्री साई पब्लिक स्कूल, दलौदा के संचालक श्री मोहसिन अख्तर एवं प्राचार्य श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव ने सभी बच्चों और उनके माता-पिता को शुभकामनाएं प्रेषित की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button