प्रदेश

इनरव्हील क्लब के नवीन पदाधिकारियों ने सेवा प्रकल्पों के साथ किया पदग्रहण

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ९ जुलाई ;अभी तक;  इनरव्हील क्लब मंदसौर 304 का सेवा प्रकल्पों के साथ शपथ विधि समारोह भव्यता पूर्ण संपन्न हुआ। संस्थापक सदस्य लीला भंडारी एवं निर्मला मेहता के मार्गदर्शन में पूर्व अध्यक्ष आशा काबरा द्वारा नवीन अध्यक्ष शर्मिला बसेर सहित नई कार्यकारिणी टीम को शपथ दिलाई गई। पूर्व अध्यक्ष उर्मिला तोमर द्वारा कॉलर पहना कर अध्यक्ष शर्मिला बसेर को पदभार सौंपा गया।
                              शपथ विधि समारोह के दोरान तीन सेवा प्रकल्प किए गए। दो अनाथ बच्चों को स्कूल में एडमिशन कराया गया और जिनके पढ़ाने की जिम्मेदारी अध्यक्ष शर्मिला बसेर ने ली इस अवसर पर स्कूल शिक्षिका रचना बानोधा ने पूरा पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। वहीं अध्यक्ष शर्मिला बसेर द्वारा एक ग़रीब महिला को जीवन यापन करने के लिए सिलाई मशीन दी गई।  इस अवसर पर पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए सभी को प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने और एक कपड़े की थैली और पानी की बोतल अपने साथ रखने की  शपथ दिलाई गई और उन्हें कपड़े की थैलियां वितरित भी की गई।
                                 नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष शर्मिला बसेर, उपाध्यक्ष प्रियंका सोनी, सचिव सोनिया खिमेसरा, एडिटर पायल उकावत, कोषाध्यक्ष भावना बसेर, आईएसओ अंजना पटेल, परामर्शदाता लीला भंडारी, इंदू पंचोली, बिन्नू कीमती, डॉ. उर्मिला सिंह तोमर, प्रीति छाबड़ा कार्यकारिणी सदस्य इंदिरा तोमर, सुनीता पहाड़िया, रानी राठौड़, किरण भामावत ने सेवा कार्यों की शपथ ली।
नवीन सत्र में पांच नए सदस्य डॉ. वंदना चौधरी, डॉ. स्वाति गोड़, एडवोकेड नीतू मेहता, कल्पना बसेर एवं आरती सोनी ने सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर अतिथि रोटरी अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, सचिव रितेश भगत, दशपुर इनरव्हील क्लब अध्यक्ष मेघा पोरवाल, सचिव सोनम मेहता एवं इनरव्हील यूथ अध्यक्ष वंशिका, सचिव आर्ची सहित क्लब की पूर्व अध्यक्ष शकुंतला पोरवाल, आभा द्विवेदी, लीला सोनी, शिमला जैन, बिन्नू कीमती, इंदु पंचोली, प्रीति छाबड़ा, डॉ. उर्मिला तोमर एवं क्लब सदस्य मधु मित्तल, सुनीता मित्तल, रचना डोसी, पार्वती बसेर आदि उपस्थित थे। मंच संचालन सुनीता पहाड़िया द्वारा किया गया व आभार सचिव सोनिया खिमेसरा ने व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button