प्रदेश

सी.एम.राइज महारानी लक्ष्मीबाई शा.क.उ.मा.विद्यालय में हुआ छात्रसंघ का गठन, नेहा अध्यक्ष, सिरीन उपाध्यक्ष व शिवानी सचिव निर्वाचित हुई

महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर २३ अगस्त ;अभी तक ;   सी.एम.राइज महारानी लक्ष्मीबाई शा.क.उ.मा.विद्यालय मन्दसौर में 23 अगस्त को को संस्था के प्राचार्य श्री के सी.सोलंकी की उपस्थिति में छात्र संघ का गठन वर्ष 2024-25 हेतु किया गया। सर्वप्रथम कक्षा प्रतिनिधि के निर्वाचन के पश्चात छात्र संघ का निर्वाचन सम्पन्न हुआ।
                                     जिसमें अध्यक्ष नेहा पिता विजय सुरावत, उपाध्यक्ष सिरीन पित्ता शेरू खाँ, सचिव शिवानी पिता विजय, अनुशासन सचिव पायल पिता लोकेश, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सचिव ऋतु पिता गोपाल, विज्ञान सचिव उर्वशी पिता संजय राठौर, क्रीड़ा सचिव दीप्ति पिता कैलाशचन्द्र माली, पर्यावरण सचिव वर्षा पिता किशनलाल निर्वाचित हुए।
                                   निर्वाचन प्रक्रिया को श्री हामिद खान जैदी एवं श्री गोपाल सुनार्थी ने सम्पन्न करवाया।  निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पन्न कराने में सुश्री आरती शर्मा, श्री राजेश रत्नावत, श्रीमती रेणुका आचार्य, श्रीमती रचना आर्य, श्रीमती दीपश्री राठौर, श्री सुरेश बोराना, श्री दशरथ दानगढ़, श्री गीरवरलाल माली, श्रीमती जया सोनी. श्री कुन्दन सांखला, श्री रमेश सोनी, श्री नाथूलाल भारती, श्री जयन्त तारे, श्रीमती अलका रत्नावत, श्रीमती प्रतिभा भटनागर एवं समस्त स्टॉफ सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। प्राचार्य श्री सौलंकी ने निर्वाचित समस्त छात्रसंघ सदस्यों को बधाई दी।

Related Articles

Back to top button