प्रदेश

जिले के मुख्य नगर पालिका अधिकारी नें एक दिन का अवकाश लेते हुए कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

दीपक शर्मा

पन्ना ६ सितम्बर ;अभी तक ;  मुख्य नगर पालिका अधिकारी कल्याण संघ के बैनर तले जिले के सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी अवकाश पर रहे, अधिकारियों ने इस संबंध में कलेक्टर पन्ना को संयुक्त संचालक सागर के नाम ज्ञापन सौंप कर अपना विरोध दर्ज करवाया है।

उक्त ज्ञापन में उल्लेख करते हुए बताया कि हरसूद नगर पालिका की मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोनिका पारधी के उपर गोली चलाई गई, इसके साथ ही अन्य स्थानो पर भी मुख्य नगर पालिका अधिकारीयों पर बीते दिवस हमले हुए है। जिसको लेकर पन्ना जिले के सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारीयों ने एक दिन का अवकाश लेते हुए विरोध जताया तथा दोषीयों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। एवं शासन प्रशासन से सुरक्षा प्रधान करने का भी अनुरोध किया गया है।

ज्ञापन देने वालो में शशि कपूर गड़पाले मुख्य नगर पालिका अधिकारी पन्ना, राजेन्द्र सिंह नगर पालिका परिषद अजयगढ, केके तिवारी देवेन्द्र नगर, अंकित सोनी अमानगंज, ओम त्रबकेश्वर मिश्रा ककरहटी, तबसून खान पवई, राम चरण अहिरवार गुनौर आदि शामिल रहें।

Related Articles

Back to top button