प्रदेश

बिचारपुर कोल माइन को सेफ्टी में राष्ट्रीय स्तर पर  द्वितीय पुरस्कार

मोहम्मद सईद
शहडोल, 30 जुलाई अभीतक। अल्ट्राटेक सीमेन्ट लिमिटेड की बिचारपुर कोल माईन शहडोल को सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है, जो शहडोल जिले के लिए एक उपलब्धि पूर्ण बात है।
                                    डायरेक्टर जनरल खान सुरक्षा धनबाद के मार्गदर्शन में कोयला खदानों के संचालन में सुरक्षा मापदण्डों के मूल्यांकन हेतु राष्ट्रीय स्तर पर माइन सेफ्टी अवार्ड 2024 का आयोजन कोल इंडिया द्वारा किया गया। जिसमें संभागीय मुख्यालय शहडोल में स्थित अल्ट्राटेक सीमेन्ट लिमिटेड की बिचारपुर कोल
                                    माईन शहडोल को अंडर ग्राउंड कोल लार्ज कैटागिरी में समूचे भारत की कोयला खदानों के संचालन में सुरक्षा की दृष्टि से राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। कोलकाता में गत दिवस आयोजित एक समारोह में अल्ट्राटेक सीमेन्ट लिमिटेड की बिचारपुर कोल माईन शहडोल के यूनिट हेड सैय्यद खादरी ने इस अवार्ड को ग्रहण किया।
                              यहां यह भी उल्लेखनीय है, कि डायरेक्टर जनरल खान सुरक्षा धनबाद एक ऐसी इकाई है जिसके द्वारा देश भर की कोल माइन में सुरक्षा संचालन में सुरक्षा मापदण्डों को दृष्टिगत रखते हुए माइन का निरीक्षण किया गया था। और उसके बाद अल्ट्राटेक सीमेन्ट लिमिटेड की बिचारपुर कोल माईन शहडोल को सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर इस अवार्ड के लिए चयनित किया गया।

Related Articles

Back to top button