प्रदेश

अत्यधिक आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से निकले, पुल-पुलिया को पार ना करें : कलेक्टर श्रीमती गर्ग

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २५ अगस्त ;अभी तक ;   कलेक्टर मंदसौर श्रीमती अदिति गर्ग द्वारा जिले वासियों से अपील की है कि मंदसौर एवं आसपास के जिलों में निरंतर वर्षा हो रही है। आगामी दिनों में भी अत्यधिक वर्षा होने की संभावना है। नदी नालों का जलस्तर भी बढ़ रहा है।
                        सभी जिले वासियों से अपील है कि अत्यधिक आवश्यक कार्य होने से ही घरों से बाहर निकले। किसी भी पुल-पुलिया और रपट को जिस पर पानी बह रहा हो  उसे पर ना करें।
                            वर्षा काल में बिजली गिरने की भी संभावना रहती है, जिससे जनहानि होना संभावित है। मध्य प्रदेश शासन द्वारा इस संबंध में एडवाइजरी जारी की गई है। अत्यधिक वर्षा होने पर किसी पेड़ के नीचे खड़े ना हो।
किसी भी प्रकार के कच्चे मकान जर्जर भवन को भी अत्यधिक वर्षा में छोड़ दें।
अत्यधिक वर्षा की स्थिति में किसी भी प्रकार की परेशानी पर स्थानीय प्रशासन के संज्ञान में लाएं, प्रशासन द्वारा हर संभव आपकी मदद की जाएगी।

Related Articles

Back to top button