प्रदेश

लॉ कॉलेज में रासेयो के स्थापना दिवस का आयोजन किया

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २४ सितम्बर ;अभी तक ;   श्री जवाहरलाल नेहरू विधि महाविद्यालय में रासेयो दिवस का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह से आयोजित किया गया।
                                         इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष एवं श्री जवाहरलाल नेहरू विधि महाविद्यालय ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल जी गुर्जर द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि. रासेयो कार्यक्रम का आयोजन समाज सेवा के माध्यम से राष्ट्र की सेवा से परिलक्षित होता है। हमें सदैव समाज में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता पर ध्यान देना होगा।
                                    कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राज्य सभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि, विद्यार्थी जीवन सदैव सीखने का समय होता है। हमें सीखने हेतु सतत् गतिशील होना चाहिए। कार्यक्रम में वरिष्ठ अभिभाषक एवं ट्रस्ट श्री पुखराज दशौरा द्वारा विद्यार्थियों को मोटिवेशनल स्पीच दी गई। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. डॉ. श्री विनोद पाटीदार द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। संचालन महाविद्यालय की छात्रा ज्योति सोनी द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन श्री राजेश नोगिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button