प्रदेश

विभिन्न मुद्दो को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने सौपा ज्ञापन

दीपक शर्मा

पन्ना ६ सितम्बर ;अभी तक ;  मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवजीत सिंह के नेत्रत्व में विभिन्न समस्याओं तथा मुद्दो को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा गया है। जिसमें किसानो की अतिवृष्टी के चलते फसल नष्ट हो गई है, उन्हे तत्काल मुआवजा राशि दी जाये। वर्षात के समय अनेक गरीबो के मकान गिर गये है, उन्हे तत्काल आर्थिक सहायता राशि दी प्रदान की जाये। बिजली के बिलो मे हो रही बेतहाशा बृद्धि, खस्ता हाल सड़के, महिलाओं, बालिकाओं से दुराचार, अल्पसंख्यक लोगो पर अत्याचार सहित अन्य मुद्दो का उल्लेख ज्ञापन मे किया गया है।

उक्त ज्ञापन कलेक्टर प्रतिनिधि एसडीएम संजय नागवंशी को सौपा गया। ज्ञापन में प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भी उल्लेख किया गया है। अनुसूचित जाति वर्गो पर लगातार हमले हो रहें है, महिलओ, बालिकाओं के साथ लगातार बलात्कार की घटना घटित हो रही है, पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था लचर है। इन तमाम मुद्दे को लेकर ज्ञापन सौपा गया है।

ज्ञापन देने वालो मे मुख्य रूप से पूर्व विधायक महेन्द्र बागरी, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सेवालाल पटेल, पिछडा वर्ग के अध्यक्ष राजबहादुर पटेल, जीवन लाल सिद्धार्थ, गिरधारी लोधी, मनीष मिश्रा, शशिकांत दीक्षित, ब्लाक अध्यक्ष पवई माखन पटेल, अजयगढ दादूराम मिश्रा, पन्ना अक्षय तिवारी, देवेन्द्र नगर आनन्द शुक्ला, अमानगंज भभूत सिंह राजपूत, गुनौर बबलू गौतम, इन्द्रमणि गर्ग, राम प्रसाद यादव, मुरारी लाल थापक, जगतपाल सिंह, मार्तण्ड देव बुन्देला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जीरा बाई पटेल, श्रीमती आस्था तिवारी, रिहान मोहम्मद, मिस्टर भाईरायन, व्हीएन जोशी, रिंकू खान, आशीष यादव, अवरार खान, रवी यादव, दीपू यादव, भूपेन्द्र परमार, हिम्मत बागरी, रामकरण पान्डेय, प्रहलाद यादव, अजयपाल लोधी, दीपक तिवारी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र अवस्थी, देवकी प्रजापति, राजश्री त्रिपाठी, जीतेन्द्र जाटव, राकेश शर्मा, राम बहादुर द्विवेदी, सुनील अवस्थी, रियासत खान, मुख्तार बेग, राममिलन चौधरी, पुरषोत्तम जड़िया, जनमजय अरजरिया, सरदार यादव, लखन केवट, इजाज अहमद, फैज मोहम्मद, फइयाज, बाल किशोर शर्मा, यूनीस चच्चा, भूपेन्द्र सिंह परमार, जयराम यादव, अनीश खान, सौरभ पटैरिया, देवू गौड़, अभीषेक चौरसिया, सरदार यादव, कार्यक्रम का सफल संचालन पार्षद वैभव थापक आदि।

Related Articles

Back to top button