प्रदेश

संगठन की मजबूती के लिए पंचायत स्तर पर होगा कांग्रेस का गठन  –  अनिल शर्मा

महावीर अग्रवाल
मंदसौर ९ जुलाई ;अभी तक; , मल्हारगढ़। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू  पटवारी,जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं मन्दसौर विधायक श्री विपिन जैन, कांग्रेस प्रत्याशी रहे श्री परशुराम सिसौदिया की भावनाओ के अनुरूप मल्हारगढ़ ब्लॉक में शीघ्र ही पंचायत स्तर पर कांग्रेस कमेटियों का गठन किया जारहा है। उक्त जानकारी मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा एवं कार्यकारी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल पाटीदार ने देते हुवे बताया कि ब्लॉक के सभी आठ मंडलम एवं सेक्टर अध्यक्षो को निर्देशित कर एक सप्ताह में गठन करने को कहा गया है।
                       शर्मा एवं पाटीदार ने बताया कि विपक्ष के नेता श्री राहुल जी गांधी जिस प्रकार सड़क से लेकर सदन तक जीस तरह संघर्ष कर रहे है हमे भी जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजयसिंह भी चाहते है कि कांग्रेसजन अपने घरों से निकले,अपने नेता राहुल गांधी से सीख ले अपने गांव मोहल्ले में लोगो के सुख,दुःख में शामिल हो उनके साथ बैठकर जन समस्याओं पर चर्चा कर कांग्रेस का पक्ष रखे।महंगाई,बेरोजगारी, पेयजल, सड़क,बिजली के बढ़ते हुवे बिलो के बारे में उनसे चर्चा करे।श्री दिग्विजयसिंह ने कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुवे लिखा है ।
राह संघर्ष की जो चलता है
वो ही संसार को बदलता है।
जिसने रातों से जंग जीती है,
सूर्य बनकर वही निकलता है।

Related Articles

Back to top button