प्रदेश

पॉलिटेक्निक ग्राउंड में पन्ना क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ पूर्व मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह हुए शामिल

दीपक शर्मा

पन्ना २२ सितम्बर ;अभी तक ;  पन्ना जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से पन्ना क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ पॉलिटेक्निक ग्राउंड में किया गया है। जिसमें पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने उक्त अकादमी का उद्घाटन करते हुए कहा कि खेल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बच्चे यहां क्रिकेट खेलेंगे अब तक पन्ना से फुटबॉलर निकलते रहे हैं लेकिन अब निश्चित ही क्रिकेटर निकलेंगे उन्होंने अकादमी के शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि निश्चित ही यह एकेडमी बच्चों को अच्छा खेल उपलब्ध कराएगी और प्रतिभाएं निकलेगी।

इस दौरान लोगो नें कहां की पन्ना में खेल ग्राउंडों की कमी है और वर्तमान में पॉलिटेक्निक ग्राउंड में प्रदर्शनी लगाई जा रही है जिसकी परमिशन प्रशासन के द्वारा दी गई है। जबकी शासन के नियमानुसार किसी भी खेल मैदान में खेलो के अलावा अन्य गतिविधियों के लिए खेल मैदान देने पर प्रतिबंध लगा हुआ है, उसके बावजूद पन्ना जिले के अधिकारी पैसे की लालच मे खेल मैदानो को अन्य गतिविधियों के लिए दे देते है। ज्ञात हो कि पन्ना नगर में खेल मैदानो की वैसे भी कमी है, तलैया फील्ड, को इनडोर स्टेडियम का दर्जा दिया गया है। जिससे उसका स्वरूप ही बदल गया तथा वहां पर अन्य खेल नहीं हो सकते, साथ ही निर्माण कार्य भी चल रहा है। मात्र एक ही पॉटिक्निक महाविद्यालय का खेल मैदान नगर के बीचो बीच है, जिसमें खेल गतिविधियां संचालित की जा सकती है।

इस अवसर पर अनेक लोग उपस्थित रहें। जिसमें मुख्य रूप से प्राचार्य अरविन्द त्रिपाठी,, पन्ना क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह परमार, छत्रसाल महाविद्यालय के प्राध्यापक राठौर, शिवकुमार मिश्रा, चंद्रहास सिंह, जिला खेल अधिकारी राजेश मिश्रा, पंकज श्रीवास्तव पॉलिटेक्निक के संजय सिंह, शिव कुमार त्रिपाठी, योगेंद्र भादोरिया सतयेंद्र प्रताप सिंह अनिल त्रिपाठी, हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेल प्रशिक्षक पवन राठौड़ सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और पूर्व खिलाड़ी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button