प्रदेश

पन्ना नगर के इन्द्रपुरी कॉलोनी की सड़क दलदल मे तब्दील

दीपक शर्मा

पन्ना २० अगस्त ;अभी तक ;  पवित्र नगरी मिनि स्मार्टसिटी पन्ना की अयोध्या बस्ती घोषित इंद्रपुरी कॉलोनी में सीसी रोड के निर्माण के दौरान चंद मीटर रोड बिना निर्माण के छोड़े जाने से यह कुछ मीटर का मार्ग बरसात में दलदल में तब्दील है जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के द्वारा नगर पालिका के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों से अनुरोध भी किया गया था। लेकिन कोई फायदा नही हुआ। वह छूटी हुई सडक आज भी दल दल में तब्दील है। स्थानीय पार्षद नत्थुलाल सेन की पत्नी है जो पूर्व में कांग्रेस मे थीं लेकिन अब भाजपा में है। भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष भी उसके बावजूद उक्त सड़क नहीं बन रही है।

Related Articles

Back to top button