प्रदेश

श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर ट्रस्ट की दान पेटियों से 37 लाख रु से अधिक का दान

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २८ अगस्त ;अभी तक ;   श्री पशुपतिनाथ जी के भंडार से  निकला 37 लाख से अधिक का दान । श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक श्री राहुल रुनवाल ने बताया कि
श्री पशुपतिनाथ मंदिर की दान पात्र से प्राप्त दान राशि की गणना की गई। जो निम्नानुसार है
पहले दिन 22/8/24 – 19,99,500
दूसरे दिन 23/8/24 – 9,92,750
तीसरे दिन 28/8/24 – 7,37,992
इस प्रकार तीन दिन की गणना कार्य में *37 लाख 30 हजार 242 रुपए* प्राप्त हुए।
विदेशी मुद्रा में नेपाल  8 नोट एवम  अरब अमीरात 5 डॉलर के 2 नोट, थाईलैंड 20 का 1 नोट , इंडोनेशिया देश के 17 नोट , विदेशी सिक्के 5 नग, चांदी का आइटम लगभग 50 ग्राम।

 


Related Articles

Back to top button