प्रदेश

राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में दशपुर विद्यालय के छात्रों का चयन 

महावीर अग्रवाल
मंदसौर २१ सितम्बर ;अभी तक ;  दशपुर विद्यालय के दो खिलाड़ी का चयन राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए हुआ है
                           उक्त  जानकारी देते हुए विद्यालय के खेल प्रशिक्षक श्री आकाश गाजवा ने बताया कि बालिका 19 आयु वर्ग में विद्यालय की छात्रा विधि त्रिवेदी एवं बालक 17 आयु वर्ग हेतु छात्र सुयश पोरवाल का चयन हुआ है यह प्रतियोगिता दिनांक 20 सितंबर से 24 सितंबर 2024 तक दतिया में आयोजित होगी
                            छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन प्राचार्य प्रिंस वी थॉमस एवं संस्था सुपरवाइजर श्री हकीम प्रसाद शर्मा द्वारा उन्हें शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की

Related Articles

Back to top button