प्रदेश

दिनेशचंद्र माली ने मरणोपरांत देहदान करने का संकल्प लिया, मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. गांधी की उपस्थिति में भरा संकल्प पत्र

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १२ सितम्बर ;अभी तक ;   जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम द्वारा संचालित नेत्रज्ञ नेत्रदान, अंगदान एवं देहदान प्रकोष्ठ से प्रेरित होकर मंदसौर निवासी श्री दिनेशचंद्र पिता शोभाराम माली ने मरणोपरांत देहदान का संकल्प लिया।
                      श्री माली ने सुन्दरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मन्दसौर की अधिष्ठाता डॉ. शशी गांधी, डॉ. राजवीरसिंह चौरसिया विभागाध्यक्ष एनाटोमी विभाग, डॉ सचिन कश्यप सह प्राध्यापक, डॉ. नटवर लाल गौड़ सहायक प्राध्यापक, डॉ. चारू तनेजा सहायक प्राध्यापक के समक्ष  एवं जिला प्रभारी गौरव शर्मा (गोलू पण्ड़ित), पं. विजय शर्मा, उप कार्यालय प्रभारी ठा. युवराज सिंह राणावत जावरा, प्रकाश बौरासी, मंगल सुतार, श्रीमती राखी सत्रावला आदि की उपस्थिति में  देहदान संकल्प पत्र जमा किया।
                          इस अवसर पर संस्था के जिला प्रभारी गौरव शर्मा (गोलू पण्ड़ित), पं. विजय शर्मा ने आव्हान किया की मेडिकल स्टूडेंट के छात्रों की पढ़ाई में मृत शरीर का बड़ा योगदान होता है। देहदान न होने के कारण छात्रों को पढ़ाई में कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। अब धीरे-धीरे लोग देहदान के प्रति जागरूक हो रहे है। जो भी देहदान करना चाहते है वे संस्था के पं. विजय शर्मा के मो.नं. 7803807803 या गौरव शर्मा (गोलू पंडित) के मो.नं. 7415424270 पर सम्पर्क कर सकते है।
दिनेशचन्द्र माली देहदानी का संकल्प पत्र जमा करने पर संस्था के सदस्यों ने पुष्पमाला पहनाकर व प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया। आभार कुन्दन भावसार ने माना।

Related Articles

Back to top button