प्रदेश

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

दीपक शर्मा

पन्ना २३ अगस्त ;अभी तक ;  केन्द्रीय विद्यालय पन्ना में आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष क्षेत्र में रूचि दिखाते हुए उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया। विगत वर्ष भारत की चंद्रयान-3 मिशन की ऐतिहासिक सफलता के बाद 23 अगस्त को अब आधिकारिक रूप से अंतरिक्ष दिवस के रूप में घोषित किया गया है।
                                          विद्यालय की प्रार्थना सभा में जॉनी अत्री प्रवक्ता भौतिक विज्ञान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि 23 अगस्त 2023 को इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) ने चंद्रमा पर विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग कर इतिहास रच दिया था। इस मिशन के पूरा होते ही भारत चांद पर सफल लैडिंग करने वाला चौथा देश बन गया। इसके साथ ही दक्षिणी धु्रवीय क्षेत्र के पास उतरने वाला पहला देश बन गया। यह क्षण भावुक करने वाला था। जब टीवी पर लोगों ने इस पल को लाइव देखा तो उनके आंखों में खुशी के आंसू थे। भारत के लोगों का सीना गर्व से फूल गया था। इस उपलब्धि को आज पूरे एक साल पूरे हो गए। इसी अवसर पर भारत सरकार ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने का निर्णय लिया है।

 


Related Articles

Back to top button