प्रदेश

नौवीं कक्षा का छात्र जमडार नदी में डूबा

पुष्पेंद्र सिंह
टीकमगढ़ 12 अगस्त  ;अभी तक ;  जिला मुख्यालय से छह किलोमीटर दूर कुंडेश्वर में सोमवार अपरान्ह एक नौवीं कक्षा का छात्र जमडार नदी में डूब गया!
                                  खिरिया पुलिस चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक वीरेंद्र परस्ते ने बताया कि अभय 14 साल ललितपुर उप्र के वानपुर से कुण्डेश्वर के सुप्रसिद्ध शिवमंदिर दर्शन करने अपने तीन चार हम उम्र साथियों के साथ आया था।  उन्होंने बताया कि दर्शन के उपरांत वह सभी लड़के घूमने के इरादे से नदी के घाट तरफ पहुंचे जहाँ दोस्तों के मना करने के वावजूद,अभय ने नदी में  नहाने के इरादे से छलांग लगा दी, .
                             एसआई परस्ते ने बताया कि कुछ समय अभय के दिखाई न देने से उसके साथियों ने वानपुर उसके परिजनों को और वहाँ तैनात पुलिस कर्मियों को मामले की जानकारी दी।  उसके वाद एनडीआरएफ की टीम ने उसे खोजने के लिए अभियान शुरू किया लेकिन  खबर लिखे जाने तक उस छात्र का कोई सुराग नहीं लगा है!

Related Articles

Back to top button