प्रदेश

पन्ना में दर्दनाक हादसा,,, एमबीबीएस के दो छात्रों की बांध में डूबने से मौत, अजयगढ़ थाना क्षेत्र के धवारी बांध में डूबे 

दीपक शर्मा
पन्ना १५ सितम्बर ;अभी तक ;   मध्यप्रदेश के पन्ना से एक दर्दनाक हादसा सामने आया हे। यहां एमबीबीएस के दो छात्रों की बाध में डूबने से मौत हो गायी।जबकि उनका तीसरा साथी बच गया।
                                     यह हादसा जिला मुख्यालय पन्ना से 40 किलोमीटर दूर अजयगढ़ कस्बे के पास स्थित धवारी बांध में हुआ हे।जिसमे दो एमबीबीएस के छात्र डूब गए।जिनमे से दोनो छात्रों की मौत हो गई।जबकि तीसरे को बचा लिया गया है ।
                                 अजयगढ़ थाना प्रभारी  रवि जादौन ने टेलीफोन पर जानकारी देते हुए बताया कि कृष्णा गुप्ता निवासी अजयगढ़ और अरविंद प्रजापति निवासी उमरिया की मौत हो गई है। जबकि अभिषेक बैरवा निवासी पीपलखेड़ा राजस्थान बच गया है। तीनों छात्र MGM कालेज इंदौर में एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के छात्र है।दोनो क्षात्रो के पुलिस शव लेकर अजयगढ़ अस्पताल पहुंची है , जहा परीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह लोग पन्ना जिले के अजयगढ़ निवासी सहपाठी कृष्णा गुप्ता के साथ घूमने पन्ना आए थे।इस घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसार गया हे।

 


Related Articles

Back to top button