प्रदेश

तालाब में डूबने से दो सगे  भाइयों सहित तीन भाइयो की मौत 

रवीन्द्र व्यास 

 
छतरपुर  १४ मई  ;अभी तक; यहाँ  से ८० किमी दूर चंदला थाना क्षेत्र के रमझला गाँव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है | गाँव के अनुरागी परिवार के तीन मासूम बालक की  तालाब में डूबने से मौत हो गई | इनमे दो सगे  भाई हैं जबकि एक कजिन है   | 
 
                                       मृतक के पिता स्वामीदीन अनुरागी ने बताया कि सोमवार की दोपहर हमारे बच्चे खेलने गए ,जब देर शाम तक नहीं लौटे तब गाँव में तालश की और पूंछतांछ की तो पता चला तालाब में गये थे | जब हम लोग वहां पहुंचे तो तीनो नहीं रहे | इनमे एक हमारा बेटा ऋतिक अनुरागी (५) हमारे भांजे के बेटा किसारी अनुरागी (६) और विजय अनुरागी (८) हैं | 
                            घटना की जानकारी लगते ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और क्षेत्रीय सांसद वी डी शर्मा ने स्वामीदीन से बात कर उन्हें सांत्वना प्रदान की और हर संभव मदद का अस्वासन दिया | 
                                छतरपुर एडिशनल एस  पी  विक्रम सिंह ने बताया कि  चंदला थाना क्षेत्र के रमझला  गाँव की घटना है | जहाँ एक ही परिवार के तीन बच्चे जिनमे दो सगे  भाई हैं और एक कजिन है।  कल शाम नहाने तालाब पर गए थे | जब घर नहीं लौटे तो घर वालों ने उनको ढूँढा ,तो पता चला डूबने से मौत हो गई है | पुलिस ने मार्ग कायम कर कार्यवाही की है |         

 

Related Articles

Back to top button