प्रदेश

योग साधकों ने ‘‘एक पौधा जीवन साथी के नाम’’ कार्यक्रम के तहत किया पौधारोपण

महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर १२ जुलाई ;अभी तक;  साधक योग की शक्ति को पर्यावरण संरक्षण में लगाएं और स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित धरा के निर्माण में योगदान करें।
                                 उक्त बात दशपुर योग शिक्षा संस्थान के संस्थापक योग गुरु सुरेन्द्र जैन ने अपनी 57वीं विवाह वर्षगांठ पर साधकों द्वारा आयोजित ‘‘एक पौधा जीवन साथी के नाम’’ पौधारोपण कार्यक्रम में कहीं। इस दौरान में तलेरा विहार में योग गुरू श्री सुरेन्द्र जैन व श्रीमती सोरभ जैन व योग साधकों ने विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाये तथा उनके संरक्षण की जिम्मेदारी जैन दम्पत्ति ने ली।
                          पौधारोपण पश्चात् आयोजित कार्यक्रम में योग गुरू श्री जैन ने कहा आज हम बिगड़ते पर्यावरण और बढ़ते प्रदूषण को कंट्रोल करने के कदम सार्थक कदम उठायेंगे तभी हम आने वाली पीढ़ी को बेहतर भविष्य दे सकेंगे। पर्यावरण संरक्षण हेतु सभी को मिल-जुलकर कार्य प्रयास करने होंगे।
                             कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रसिद्ध उद्योगपति व समाजसेवी मिलिन्द जिल्हेवार ने कहा कि  हम अपने घर के बगीचों व गमलों में औषधीय पौधे लगाये जिससे वातावरण संतुलित होने के साथ-साथ आवश्यकता पड़ने पर उनके औषधीय गुणों का लाभ भी प्राप्त किया सकेगा। आपने कहा कि औषधीय पौधों में कई उपचारात्मक गुण होते हैं जो हमें विभिन्न बीमारियों पर काबू पाने में सहायता करते हैं।
                            संस्था सचिव लोकेन्द्र जैन ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पौधारोपण के लिए सभी को जागरूक होना जरूरी है। तभी पौधों केा पेड़ बनाया जा सकेगा। योग साधकों द्वारा योग भवन परिसर में अनेक पौधे लगाऐ जो आज बेहतर स्थिति में है, उनकी देखरेख की जा रही है तथा वह बड़े होकर उनमंे फूल आ गये है। आपने आमजन से संस्था द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित निःशुल्क योग कक्षाओं का लाभ लेने का आव्हान भी किया।
                           पौधारोपण कार्यक्रम में ओम गर्ग, रमेश खत्री, प्रीति जैन, जिनेन्द्र उकावत, विजय पलोड़, राजेन्द्र चाष्टा, धर्मदास संगतानी, राजकुमार अग्रवाल, ललित जैन, सुभाष पाटीदार, कंवरलाल पाटीदार, कपिल भण्डारी, प्रेमेन्द्र चौरड़िया, ज्योति चौरड़िया आदि उपस्थित थे। संचालन संस्था अध्यक्ष सीए दिनेश जैन ने किया व आभार संस्था उपाध्यक्ष जितेश फरक्या ने माना।

Related Articles

Back to top button