प्रदेश

डेढ़ साल से फरार पांच हज़ार के इनामी बदमाश गिरफ्तार

पुष्पेंद्र सिंह

निवाड़ी 9 जून ; ‘अभी तक ; ‘जिले की ओरछा पुलिस ने डेढ़ साल से फरार एक चोरी के मामले में वांछित और पांच हज़ार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है!

                                         ओरछा पुलिस थाना के इंचार्ज निरीक्षक जगतपाल सिंह ने बताया कि कुलदीप रजक के खिलाफ इसी थाने की चकरपुर पुलिस चौकी में डेढ़ साल पूर्व आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था।  उन्होंने बताया कि वारदात के बाद आरोपी फरार था और जिसकी गिरफ़्तारी के लिए निवाड़ी पुलिस अधीक्षक द्वारा पांच हज़ार का इनाम घोषित किया गया था!
                                 टीआई जगतपाल ने बताया कि घटना के बाद कुलदीप नई दिल्ली भाग गया था और वहीं कुछ काम ढूढ कर रहने लगा था।  उन्होंने बताया कि उसकी दिल्ली में होने की जानकारी के बाद उसे वहाँ से गिरफ्तार करके लाया गया है!
                                  निरीक्षक सिंह ने बताया कि आरोपी कुलदीप झाँसी जिले के हंसारी का रहने वाला है और आपराधिक प्रवृति का है!उन्होंने बताया कि उसकी गिरफ़्तारी में उनके सहयोगी स्टॉफ के चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अजान सिंह, आरक्षक मनीष, रंजीत, राघवेंद्र सिंह के साथ साइवर सेल् के विशाल सोनी की सराहनीय भूमिका रही!

Related Articles

Back to top button