प्रदेश

आठ वर्ष से फरार स्थाई वारण्टी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दीपक शर्मा

पन्ना ७ सितम्बर ;अभी तक ;   उच्च न्यायालय जबलपुर एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार प्रदेश स्तर में स्थाई वारण्टियो, साक्षी एवं गिरफ्तारी वारंटो की तामीली हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर पुलिस अधीक्षक पन्ना सांई कृष्णा थोटा द्वारा पन्ना जिले में अधिक से अधिक वारंटों की तामीली हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके लिये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती आरती सिंह व पन्ना जिले के समस्त अनु0 अधि0 पुलिस के मार्गदर्शन मे जिले के समस्त थाना प्रभारियों के नेतृत्व में थाना स्तर पर पुलिस टीमो का गठन कर उक्त पुलिस टीमो की सहायता हेतु सायबर सेल पन्ना को निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में थाना प्रभारी बृजपुर उप.निरी. भानु प्रताप सिंह थाना बृजपुर के चोरी के अपराध मे प्रकरण क्रमांक 1659/13 के स्थाई वारंटी हरिकमल पिता हरिपद बाला निवासी जमुनहाई को ग्वालियर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

Related Articles

Back to top button