प्रदेश

गहुली प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संगम महिला इकाई की सदस्याओं व प्रतिभागियों ने की सहभागिता

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २८ अगस्त ;अभी तक ;   श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संगम महिला इकाई द्वारा पर्युषण पर्व के पूर्व गहुली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
                                      महिला इकाई उपाध्यक्ष कविता लोढ़ा एवं अनीता कंठाली ने बताया की गहुली धार्मिक अनुष्ठान करने से पहले मंदिरों या पूजा स्थल पर बनाई जाती है। गहुली अक्षत (चावल) से बनाते हैं जो कि कभी उगता नहीं है अर्थात मनुष्य जन्म और मरण का फेर मिटा कर दर्शन ज्ञान चरित्र के द्वारा सिद्ध शिला को प्राप्त करें इस भावना से गहुली बनाई जाती है।
                                   प्रतियोगिता के पूर्व सुधा धाकड़ व मंजू जैतावत द्वारा प्रतिभागियों को सुंदर गहुली बनाना सिखाई गई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मोना मेहता, द्वितीय स्थान पर दिव्यांशी पंचोली, तृतीय स्थान पर तरुणा जैतावत रही। प्रतियोगिता में पुरस्कार लाभार्थी मार्गदर्शिका नेहा भंडारी थी।
                                   कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रज्वलन पश्चात नवकार महामंत्र का गायन सह सचिव श्रुति पालरेचा द्वारा किया गया। इस अवसर पर सचिवद्वय वृद्धि रांका व गरिमा बोहरा, मार्गदर्शिका ज्योति चौरडिया व रश्मि जैतावत, सह कोषाध्यक्ष नीमा जैन, प्रचार मंत्री अर्पिता जैन,  अनुशासन मंत्री शिल्पा जैन, अतिका जैन, निशा रांका, मंजू रांका, सुनीता किर्लोस्कर, चेतना भंडारी, चेताली डोसी, शिखा भंडारी सहित महिला मंडल की अनेक सदस्याएं व प्रतिभागी बालिकाएं उपस्थित थी।
                                     कार्यक्रम का संचालन अनुशासन मंत्री नेहा बाफना ने किया वह आभार कोषाध्यक्ष सोनल चौरडिया द्वारा माना गया।

Related Articles

Back to top button