प्रदेश

श्री गोविन्द जी मंदिर मे डल गये सावन झूला, झूल रहे कन्हैया

दीपक शर्मा

पन्ना ७ अगस्त ;अभी तक ;  हीरो एवं मंदिरो की नगरी मे भगवान जुगल किशोर कृष्ण कन्हैया तथा गोविन्द जी महराज का मंदिर स्थित है, हरियाली तीज से गोविन्द जी मंदिर में सावन झूला डाला गया है। जिसमें कृष्ण कन्हैया झूल रहें है। उनकी अद्भुत छटा को देखकर लोग दर्शन करने के लिए भारी संख्या में पंहुच रहें है।

पुजारी पुरषोत्तम पान्डेय ने बताया कि यह परमपरा विगत कई वर्षो से चली आ रही है। प्रत्येक वर्ष सावन के महिना में हरियाली अमावश्या से सावन झूला मंदिर मे डाला जाता है।

Related Articles

Back to top button