प्रदेश

मुरैना पुलिस ने पकड़े तीन अवैध हथियार तस्कर पकड़े कब्जे से 16 हथियार एवं 10जिंदा कारतूस मिले 

देवेश शर्मा
 मुरैना ।3 सितंबर ;अभी तक ;   मुरैना जिले की महुआ पुलिस ने तीन हथियार तस्कारों को गिरफदार किया है। पुलिस ने उनके कवजे से  32 बोर की 3 पिस्टल, 315 बोर के 13 कट्टे एवं 315 बोर के 10 जिंदा राउंड जप्त किए हैं। जप्त अवैध हथियार की कीमत करीबन 02 लाख रूपये बताई है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए 2 आरोपियों पर पूर्व से भी आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं।
                                   पुलिस अधीक्षक मुरैना श्समीर सौरभ ने आज यहां बताया कि जिले में अवैध हथियार निर्माताओं, तस्करों एवं क्रय-विक्रय करने वालों अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु एक विशेष अभियान संचालित कराया जाकर जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उन्होंने बताया कि इसी अभियान के तहत  थाना अम्बाह एवं महुआ पुलिस द्वारा 3 अवैध तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की गई है।
                            उन्होंने बताया कि  मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम खेरली तिराहे के पास बने प्रतीक्षालय हथियार की तस्करी करने वाले आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपीगण के पास रखे थेलों की तलाशी ली गई, तो उनमें 3 पिस्टल 32 बोर, 13 कट्टे 315 बोर व 10 जिंदा राउण्ड 315 बोर के रखे मिले।, उक्त हथियारों के संबंध में आरोपीगण से वैध लायसेंस एवं दस्तावेज चाहे गए तो लायसेंस अथवा दस्तावेज न होना बताया गया। आरोपीगण का उक्त कृत्य आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय होने से मौके पर से उक्त अवैध हथियार को जप्त किया गया एवं थाना वापसी पर आरोपीगण के विरूद्ध समुचित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपीगण से उक्त अवैध हथियार लाने-ले जाने के संबंध में पूछताछ की जा रही है।  आरोपीगण में से 2 आरोपियों पर पूर्व से भी आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं।

 


Related Articles

Back to top button