प्रदेश

इनरव्हील क्लब यूथ की नवीन कार्यकारिणी घोषित, अध्यक्ष वंशिका रूपावत व सचिव आर्ची मुरड़िया मनोनीत

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १० जुलाई ;अभी तक;  इनरव्हील क्लब मंदसौर यूथ 2024-2025 की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वानुमति से क्लब की नवीन अध्यक्ष वंशिका रूपावत व नवीन सचिव आर्ची मुरडिया को मनोनीत किया है।
                                      क्लब अध्यक्ष नुपुर पाटनी, सचिव मनीला चौधरी ने बताया कि नवीन कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष वैशाली कीमती, आईएसओ रेशु पोरवाल, एडिटर प्राची पोरवाल, सहसचिव हिमानी मेहता, उपाध्यक्ष पूर्वा जैन को मनोनीत किया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में
अर्पल जैन, मनिला चौधरी, निधी जैन, उमा सैनी को मनोनीत किया गया। क्लब के इंस्टालेशन में क्लब फाउंडर दीपा रांका भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button