प्रदेश

इनरव्हील क्लब शक्ति की नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ  

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २७ जून ;अभी तक;  इनरव्हील क्लब मंदसौर शक्ति डिस्ट्रिक्ट 304 की वर्ष 2024-25 के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वानुमति से किया गया। जिसमें पुनः रत्ना बसेर अध्यक्ष एवं विशाखा पारीक उपाध्यक्ष एवं संगीता जैन को सचिव मनोनीत किया गया।
                                  डिस्ट्रीक्ट सीजीआर विनीता सिंघवी ने बताया कि नवीन कार्यकारिणी में परामर्शदाता वीणा नाहटा, हेमा पोरवाल, कोषाध्यक्ष माया जैन, आईएससो मुक्ता अग्रवाल, एडिटर विनीता सिंघवी, संचालकगण राज चिचानी, अनीता खटोड़, अर्चना लोढ़ा, संगीता एसएम जैन, सरोज पोरवाल, ललिता मेहता, रानी गर्ग, प्रिया भगत को मनोनीत किया गया। क्लब सदस्याओं ने नवीन कार्यकारिणी को बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button