प्रदेश

जैन सोश्यल ग्रुप गोल्ड ने गायों के लिये 10 होद, पक्षियों के लिये 51 सकोरे व जरूरतमंद व्यक्तियों के लिये 51 चरणपादुकाएं प्रदान की

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २९ मई ;अभी तक;  जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन की गतिविधि ‘‘आश्रय’’ एवं मध्यप्रदेश रीजन की ‘‘गर्मी से राहत’’ के अंतर्गत जैन सोशल ग्रुप गोल्ड मंदसौर द्वारा स्व. श्री घीसालाल पटवा के द्वितीय पुण्य स्मरण पर गायों के पानी पीने के लिए 10 पानी के होद शहर की अलग-अलग कॉलोनी में रखवाए गए एवं गौमाता को हरी घास का आहार करवाया गया। साथ ही पक्षियों के लिए 4 क्विंटल दाना एवं पानी के 51 पात्र भी रखे तथा भीषण गर्मी में जिनके पैरों में चप्पल नहीं है ऐसे 51 व्यक्तियों को चरण पादुका  प्रदान की गई।
                                      जैन सोशल ग्रुप अध्यक्ष श्रीमती रेखा निर्विकार रातडिया ने बताया कि जेएसजी ग्रुप को मार्गदर्शन प्रदान करने वाले जेएसजी के प्रथम सेवक श्री अमित भाई दोषी एवं मध्य प्रदेश रीजन अध्यक्ष श्री प्रीतेश गदिया द्वारा निरंतर सेवा गतिविधियां करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है और ग्रुप द्वारा हर गतिविधि को संपन्न करने के लिए फेडरेशन द्वारा जैन सोशल ग्रुप गोल्ड मंदसौर को गोल्ड एवं सिल्वर मेडल प्रदान किया गया है।
                                    ग्रुप की इस गतिविधि पर संस्थापक अध्यक्ष कांतिलाल रातडिया, उपाध्यक्ष अनिल  अग्रवाल, सज्जनसिंह श्रीमाल, पूर्व अध्यक्ष मनोज जैन, चंद्रकांत जैन, मनोहर जैन, महेंद्र खाबिया, सुरेश  बाफना, मनसुखलाल मारवाड़ी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button