प्रदेश

श्री दिगम्बर जैन महिला संगठन की स्थापना हुई डॉ. चंदा भरत कोठारी अध्यक्ष मनोनीत

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर ४ अगस्त ;अभी तक;  सकल दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष श्री अजय बाकलीवाल के मार्गदर्शन में श्री दिगम्बर जैन महिला संगठन मंदसौर की स्थापना नगर की समस्त दिगम्बर जैन महिला संस्थाओं के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में की गई। नव गठित संगठन के प्रथम अध्यक्ष पद पर डॉ. चंदा भरत कोठारी का सर्व सम्मति से मनोनयन किया गया।
                                        इस अवसर पर संरक्षक के रूप में श्रीमती संतोषदेवी विजयेन्द्र कुमार सेठी, डॉ. कमला डॉ. आर डी जैन, श्रीमती सुशीला दीपक भूता, श्रीमती संगीता जगदीश गर्ग तथा श्रीमती लीलादेवी मानमल जैन की नियुक्ति की गई। महामंत्री श्रीमती संगीता जैन, पूजा गांधी, भारती अग्रवाल व रश्मि सिंघई बनाए गए। कोषाध्यक्ष श्रीमती उषा पाटनी को बनाया गया।
                                  कार्यकारिणी सदस्यों में श्रीमती मनीषा बोहरा, शालिनी झांझरी, पिनल भूता, चेतना मिण्डा, शिखा जैन, श्वेता जैन, साक्षी जैन, दीपशिखा जैन, रानी अग्रवाल, रीना जैन, रक्षा जैन, रिया गर्ग, मोनिका विनायका, जागृति गर्ग, नैना बाकलीवाल, प्रज्ञा दोशी आयुषी जैन, शिवानी मेहता, चंचल मित्तल व तोरल जैन को लिया गया।
 संगठन में सकल दिगम्बर जैन समाज की लगभग एक सौ पचास महिलाओं ने  सदस्यता ग्रहण कर ली है।
इस अवसर पर दिगम्बर जैन महिला महासमिति अध्यक्ष नीलू पाटनी, महिला परिषद सचिव प्रेरणा बाकलीवाल, पार्श्वनाथ जिनालय जनकुपुरा महिला प्रमुख
संतोष सेठी, महावीर जिनालय की महिला संयोजकगण. सुलोचना कोठारी, सुषमा झांझरी, उषा पाटनी, निकिता बाकलीवाल, आदिनाथ विहार जिनालय महिला मण्डल अध्यक्ष सुनिता जैन, अभिनंदननाथ जिनालय अध्यक्ष बाला दोशी, सचिव सीमा बण्डी, हूमड़ महिला परिषद अध्यक्ष मंजू भूता, सचिव माया गांधी, अग्रवाल जैन महिला मण्डल सचिव भारती अग्रवाल, पार्श्व महिला मण्डल अध्यक्ष रक्षा कियावत आदि उपस्थित थी।

Related Articles

Back to top button