प्रदेश

अ.भा.श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद ने बच्चों को की स्टेशनरी वितरित, पौधरोपण भी किया

महावीर अग्रवाल
 मन्दसौर १८ अगस्त ;अभी तक ;   अ.भा.श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद मंदसौर के तत्वाधान में शासकीय प्राथमिक विद्यालय बसेर कॉलोनी मंदसौर पर पौधरोपण किया व बच्चो को स्टेशनरी व मिठाई वितरित की गई।
                       कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अ. भा. श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुधीर लोढ़ा, राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के परिषद शाखा अध्यक्ष अजय कुमार फाफरिया, उपाध्यक्ष नितेश पोरवाल, लाभार्थी परिवार से राजेश हिंगड, पौधारोपण कार्यक्रम के लाभार्थी भागचंद नितेश कुमार पोरवाल आदि मंचासीन थे।
सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एव दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तद्पश्चात स्व.किशोर खिमावत की स्मृति में पौधरोपण किया गया।
                               इस अवसर पर श्री सुधीर लोढ़ा ने अपने उद्बोधन में यह कहा की देश के प्रति समर्पण ही सब के लिए प्रथम रहना चाहिए और प्रत्येक व्यक्ति हमेशा देश के लिए कार्य कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान प्रदान करें। बच्चे को अच्छी शिक्षा देना शिक्षक का कार्य है बच्चे देश का भविष्य है समय-समय पर मंदसौर परिषद परिवार द्वारा स्कूल में जरूरत की वस्तु उपलब्ब्ध कराई जायेगी। आपने कहा कि अजय फाफरिया के नेतृत्व में मंदसौर परिषद द्वारा अनेक सेवा प्रकल्प किये जा रहे जो सराहनीय है।
                             अध्यक्ष श्री अजय फाफरिया ने अपने उद्बोधन में बताया कि विगत दो वर्ष पूर्व विद्यालय को परिषद द्वारा गोद लिया गया था स्कूल में आवश्यकतानुसार सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। पिछले वर्ष स्कूल मे बच्चों को पढाई हेतु फर्नीचर, बेग, स्वेटर एवं स्टेशनरी दी गई थी।
इस अवसर पर स्कूल के बच्चों को पुरस्कार भी दिये गये। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कमलेश सालेचा ने किया। इस अवसर पर परिषद सह कोषाध्यक्ष जयेश डांगी, मंत्री अजय चपरोत, सह मंत्री विशाल हिंगड, शिक्षामंत्री महेंद्र छिंगावत, वेयावच्च मंत्री अपूर्व डोसी, दीपक चपरोत, पर्यावरण मंत्री अनिल खाबिया, सचिन हिंगड़, जितेंद्र लोढ़ा, शुभम हिंगड़, ऋषभ फाफरिया, मनीष सगरावत, वंदना हिंगड, तनु हिंगड़, प्रियंका सालेचा, स्कूल प्रभारी धीरज पंवार, कविता त्रिवेदी,श्वेता जैन, मंजू जैन आदि उपस्थित थे। लाभार्थी परिवार के श्री राजेश हिंगड के जन्म दिवस के अवसर पर सभी परिषद साथी ने बधाई एवम शुभ कामना दी। अंत में आभार महिला परिषद महामंत्री टीना हिंगड ने माना।

Related Articles

Back to top button