प्रदेश

अ.भा. दिगम्बर जैन सकल नरसिंहपुरा संस्थान म.प्र. का इंदौर में 29 को होगा शपथ विधि व सम्मान समारोह

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २७ सितम्बर ;अभी तक ;   अखिल भारतीय दिगम्बर जैन सकल नरसिंहपुरा संस्थान मध्यप्रदेश के राज्य पदाधिकारियों का शपथ विधि समारोह कल 29 सितम्बर, रविवार को आदिनाथ बाग इन्दौर में होगा। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्री विदर्भ जैन इंदौर, प्रदेश कार्याध्यक्ष श्री कोमल प्रकाश जैन मन्दसौर, प्रदेश महामंत्री श्री दिलीप जैन (भोलिया) मंदसौर  व संरक्षक श्री महेन्द्र जैन मंदसौर मंत्रीमण्डल व कार्यकारिणी के साथ शपथ ग्रहण करंेगे। साथ ही इस समारोह में समाज के अभिभाषकगण एवम राजनीतिक पदाधिकारियों का भी सम्मान व अभिनंदन किया जावेगा।
                                  इस समारोह में अखिल भारतीय दिगम्बर जैन सकल नरसिंहपुरा संस्थान के  परम संरक्षक श्री कुन्तीलाल जैन, राष्ट्रीय संरक्षक शैलेश भाई शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हर्ष जैन, महामंत्री श्री रितेष सुरावत, श्री अनिल ‘विशाखा’, डॉ. हेमलता जैन, श्री उमेश जैन भड़का, श्री महावीर जैन दलौदा, श्री निलेश जैन दलौदा सहित राज्य के कई पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थित रहेगी।
                                       प्रदेश कार्याध्यक्ष श्री कोमल प्रकाश जैन मन्दसौर ने बताया कि इस समारोह मे शपथ अधिकारी श्री विरेंद्रकुमार जैन एडिशनल कमिश्नर सेंट्रल जी.एस.टी. एवं कस्टम इन्दौर, मुख्य अतिथि गुणायतन तीर्थ सम्मेदशीखरजी के शिरोमणी संरक्षक श्री नवीन गोधा, उद्घाटनकर्ता ट्रस्टी सिद्धक्षेत्र सिद्धवर कुट एवं पूर्व महापौर श्री बाबूलाल जैन बड़वाह एवं विशेष अतिथि इन्दौर नरसिंहपुरा समाज अध्यक्ष श्री मुकेश जैन  होंगे।

Related Articles

Back to top button