प्रदेश

जैन सोशल ग्रुप मेन के माध्यम से हुआ पौधारोपण एवं शिक्षण सामग्री का वितरण 

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर ३१ जुलाई ;अभी तक;  जैन सोशल ग्रुप मेन मंदसौर के तत्वावधान में ग्रुप सदस्य नितेश पोरवाल के सुपुत्र शुभ पोरवाल के जन्म दिवस के अवसर पर शासकीय माध्यमिक विद्यालय पित्याखेड़ी जागीर के 55 बच्चों को शिक्षण सामग्री , स्कूल बैग वितरित किए गए । साथ ही स्कूल परिसर में पौधरोपण कर विद्याथियों को उनके संरक्षण हेतु प्रेरित किया।
                                    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रुप के संरक्षक विजेंद्र सेठी ने संबोधित करते हुए विद्यालय परिवार से आह्वान किया कि जो 11 पौधे लगाए गए हैं उनकी जवाबदारी 11 बच्चों को दी जाए एवं 5 वर्ष पश्चात ग्रुप परिवार द्वारा पुनः यहां पर आकर पौधे जो बड़े हो चुके होंगे उनको देखा जाएगा एवं जो विद्यार्थी उनका संरक्षण करेंगे उन्हें सम्मानित किया जाएगा एवं पुरस्कार राशि भी दी जाएगी। स्वागत भाषण देते हुए ग्रुप के अध्यक्ष संजय दोशी ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ने एवं पौधों का संरक्षण करने को कहा। आपने कहा कि ग्रुप के सदस्य इसी प्रकार शुभ प्रसंग पर समाज सेवा के कार्य करते हैं एवं ग्रुप परिवार को इस हेतु आमंत्रित करते हैं जैन सोशल ग्रुप समाज सेवा के कार्य निरंतर करता रहता है एवं पर्यावरण और शिक्षा के क्षेत्र में ग्रुप द्वारा उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं।
विद्यालय परिवार के प्रधानाध्यापक घनश्याम पांडेय ने इस अवसर पर कहा कि विद्यालय परिवार पौधों के संरक्षण हेतु कटिबंध है । 11 विद्यार्थियों को इस हेतु जवाबदारी दी जाएगी आपने जैन सोशल ग्रुप द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका सरोज रायकवार ने संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय में गरीब परिवार के बच्चों की सुध जैन सोशल ग्रुप द्वारा ली गई एवं उन्हें जो सामग्री उपलब्ध कराई गई है उसके लिए वे ग्रुप परिवार के आभारी है।
ग्राम पित्याखेड़ी जागीर के निवासी विक्रम सिंह ने कहा कि उनकी सुपुत्री भी इसी शासकीय माध्यमिक विद्यालय की विद्यार्थी रही है एवं वह मध्य प्रदेश पुलिस सेवा में चयनित हुई है।
कार्यक्रम में जैन सोशल ग्रुप मध्य प्रदेश रीजन के झोन को-ऑर्डिनेटर कपिल भंडारी , ग्रुप संयोजक संजय लोढ़ा, पूर्व अध्यक्ष कनक पंचोली, सतीश लोढ़ा ,अजीत बंडी, विशाल गोदावत, अध्यक्ष संजय दोशी, उपाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, सचिव राजेश सिंघवी, सहसचिव मयंक गांधी, संचालक मंडल सदस्य अशोक कर्नावट ,सुनील पामेचा ,प्रदीप जैन, मयूर सुराणा, अमित पंचोली, ग्रुप सदस्य कमल कच्छारा, मीना गोदावत ,नीलिमा सकलेचा ,दानदाता परिवार से नितेश पोरवाल ,महिमा पोरवाल, श्रीमती पुष्पलता भदादा ,शुभ पोरवाल, विद्यालय परिवार से माध्यमिक विद्यालय पित्याखेड़ी जागीर प्रधानाध्यापिका सरोज रायकवार, प्राथमिक विद्यालय पित्याखेड़ी जागीर प्रधान अध्यापक घनश्याम पांडेय, माध्यमिक विद्यालय स्टाफ मृणालिनी चंद्रावत, विजय नागर, कमलेश चौधरी, प्राथमिक विद्यालय स्टाफ नीतू चौधरी उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन जैन सोशल ग्रुप मेन के संयोजक संजय लोढ़ा ने किया अंत में आभार ग्रुप के सचिव राजेश सिंघवी ने माना।

Related Articles

Back to top button