प्रदेश

वैश्विक जैन युवा ग्लोबल के जिला संयोजक राकेश दुग्गड़ व नगर संयोजक राजेश बोहरा नियुक्त

महावीर अग्रवाल  

मन्दसौर ३१ मई ;अभी तक;   जैन ग्लोबल के राष्ट्रीय संस्थापक श्री कमल कुमार जैन उज्जैन ने वैश्विक जैन युवा ग्लोबल के मंदसौर जिला संयोजक के पद पर श्री राकेश दुग्गड एवं मंदसौर नगर संयोजक पद पर श्री राजेश बोहरा की नियुक्ति की।
                                               जैन ग्लोबल के राष्ट्रीय संस्थापक श्री कमल कुमार जैन ने मंदसौर के युवा ऊर्जावान धर्मनिष्ठ सुश्रावक राकेश दुग्गड एवं राजेश बोहरा की नियुक्ति पर शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि जैन वेश्विक संगठन का उद्देश्य सम्पूर्ण भारत वर्ष के समग्र जैन अनुयायियों को एक वेश्विक मंच के ग़ठन के माध्यम से एक सूत्र मे पिरोने का कार्य कर ग्रंथ पंथ की बेड़ियों से निकालकर समग्र जैन समाज को स्थापित करने का संकल्प हम सबको लेना चाहिये। जैन ग्लोबल में मूर्ति पूजक, स्थानक, दिगंबर श्वेतांबर तेरापंथी  आदि सभी पंथ के अनुयायियों का समावेश है । इसके व्यापक गठन को लेकर संपूर्ण भारत में जैन ग्लोबल के प्रतिनिधियों की नियुक्त की जा रही है।
                                         मालवांचल प्रदेश संयोजक कमल कोठरी ने आप दोनों की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया और कहा की भगवान श्री महावीर सम्पूर्ण मानव जाती के मसीहा थे उन्होंने जीव दया जिओ और जीने दो के आत्मसूत्र को जीवन मे आत्मसात कर जीवन को मुक्ति से मोक्ष मार्ग को अपनाने का संदेश दिया है। जैन ग्लोबल भी इसी दिशा मे कार्य की योजना बनाकर एक समृद्धशाली समाज की स्थापना करने जा रहा है। जैन ग्लोबल का जो राष्ट्रीय सम्मेलन पूर्व निर्धारित 19 मई को था वह अब 22 दिसंबर 2024 को उज्जैन में किया जाएगा जिसको लेकर गठन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जा रही है।

Related Articles

Back to top button