प्रदेश

जैएसजी मेन द्वारा जिला चिकित्सालय ओपीडी के सामने स्थाई सेवा प्रकल्प के तहत जल मंदिर निर्माण का किया भूमि पूजन  

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २७ मई ;अभी तक;  जैन सोश्यल ग्रुप मेन मंदसौर द्वारा कर्तव्य वर्ष 2023-24 के अंतर्गत स्थाई जनसेवा प्रकल्प के तहत जिला चिकित्सालय मंदसौर में ओपीडी के सामने ‘‘जल मंदिर’’ के स्थाई सेवा प्रकल्प का भूमिपूजन किया गया। जल्द ही निर्माण कार्य पूर्ण कर अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं परिजनों को प्रतिदिन शीतल जल उपलब्ध होगा।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सकल जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष प्रसिद्ध उद्योगपति प्रदीप कीमती, ग्रुप संरक्षक विजय सुराणा, जोन कार्डिनेटर कपिल भण्डारी उपस्थित रहे। अध्यक्षता वर्ष 2023-24 के ग्रुप अध्यक्ष संजय जैन श्वेता ने की।
                                          स्वागत उद्बोधन देते हुए ग्रुप अध्यक्ष संजय जैन श्वेता ने बताया कि ग्रुप परिवार द्वारा ‘‘कर्तव्य’’ वर्ष 2023-24 में  दो-तीन स्थाई सेवा प्रकल्प का संकल्प लिया गया था जिसके तहत  जैन सोश्यल ग्रुप मेन मंदसौर द्वारा एक स्थाई सेवा प्रकल्प विगत 20 मार्च 2024 को श्री आर्य रक्षित तीर्थ धाम चंद्रपुरा मंदसौर पर दानदाता श्री कपिल नाहटा के सहयोग से एक 10 बाय 12 का पक्का निर्माण जल मंदिर (आरओ वॉटर कूलर) सहित निर्माण करवा कर तीर्थ को समर्पित किया गया है। जिसे तीर्थ पेढ़ी द्वारा जल मंदिर तीर्थ यात्रियों एवं आमजन हेतु संचालित किया जा रहा है। जिसका लाभ आर्यरक्षित धाम व पशुपतिनाथ मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों सहित आमजन को इस भीषण गर्मी में मिल रहा है।  इसी कड़ी में 26 मई को जिला चिकित्सालय मंदसौर ओपीडी के सामने जैन सोशल ग्रुप मेन मंदसौर ‘‘कर्तव्य’’ वर्ष 2023-24 द्वारा  स्थाई प्याऊ निर्माण का भूमि पूजन गया। जल्द ही भव्य भवन निर्माण होकर यहां जल मंदिर(आर औ, वाटर कूलर) का शुभारंभ होगा जिसका लाभ सैकड़ों मरीज व उनके परिजन तथा आमजनों को मिलेगा।
                              सकल जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कीमती ने कहा कि भीषण गर्मी के वजह से आमजन व राहगिरों को पेयजल की समस्या खड़ी होती है। जिसे जैन सोश्यल ग्रुप मेन के  अध्यक्ष संजय जैन श्वेता व उनकी टीम ने समझा व दो स्थाई जल मंदिर की स्थापना मंदसौर देना एक उपलब्धि है। जैएसजी मेन ने स्थाई प्रकल्प की स्थापना कर सराहनीय कार्य किया है।
                          ग्रुप संरक्षक विजय सुराणा ने कहा कि सेवा की कल्पना कर उसे साकार रूप देने का कार्य जैएसजी मेन कर रहा है जिसमें दानदाताओं का सहयोग भी उन्हें मिला है। ऐसे सेवा प्रकल्प आमजनों के लिये हितकारी होते है।
                                इस अवसर पर ग्रुप पूर्व अध्यक्ष कमल विनायका, सतीश लोढ़ा, विशाल गोदावत, अशोक मारू, अजय पोरवाल, वर्तमान अध्यक्ष संजय दोशी, नरेन्द्र चौधरी, कमलेश मारू, कुशल नाहर, इंजि.अर्पित डोसी, पवन जैन एच.एम., संजयजैन विक्रम, कपिल नाहटा, अरूण जैन धमनार वाला, प्रकाश बरेड़ा, अजीत जैन एसबीआई, दिनेश मेहता, विरेन्द्र कुदार, संदीप जैन वीएमएस, सुरेश कोठारी, आशीष उकावत, डॉ. अभिजीत जैन, जितेन्द्र चपरोत, अभय भटेवरा, प्रदीप जैन, जितेन्द्र पाण्ड्या, तेजमल गांधी, विनोद मारू वीएमएस, मनीष बोहरा, अशोक जैन फिटिंग, इंजि. महेन्द्र जैन, जिला चिकित्सालय प्रभारी डॉ. सौरभ मण्डवारिया, ठेकेदार दीपक शर्मा आदि उपस्थित थे। भूमिपूजन पंडित श्रीधरजी ने पूर्ण विधि विधान से करवाया। कार्यक्रम का संचालन सतीश लोढ़ा ने किया एवं आभार वर्ष 2023-24 सचिव नरेन्द्र चौधरी ने माना।

Related Articles

Back to top button