प्रदेश

जीजा ने साले के साथ बुरखा पहन कर उड़ाए 15 लाख के जेवरात एवम नगद डेढ़ लाख रुपए, सीसीटीवी कैमरे से नही बच पाए जीजा और साला 

महेश चांडक
 छिंदवाड़ा ७ जून ;अभी तक ;   शहर के हुसैन नगर में रहने वाले शेख जमा के घर से 15 लाख के जेवरात व डेढ़ लाख रुपए नगद लेकर फरार हो गए जीजा-साले को छिंदवाड़ा पुलिस ने दबोच लिया है। दोनों ने बुर्का पहनकर पहचान छुपाने की कोशिश की थी लेकिन शहर में लगे सीसीटीवी से आरोपी बच नहीं सके।
                                 जिले के पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया की थाना कोतवाली में प्रार्थी शेख जमा पिता शेख जफर उम्र 45 साल निवासी हुसैन नगर ने रिपोर्ट लिखाई थी कि एक जून को परिवार के साथ घर में ताला लगाकर अपने ससुराल बड़कुही सगाई के कार्यक्रम में शामिल होने गया था। 2 जून को घर आकर देखा तो घर का ताला टूटा था, घर में आलमारी के अंदर रखा सोना चांदी के जेवर कीमती 14,13,000/- व नगदी 1 लाख 50 हजार रुपए नही थे। कोई अज्ञात चोर ताला तोड़कर घर में घुसकर लगभग 15,63,000/- की कीमत का सामान चोरी कर ले गया है।  घटना के तुरंत बाद मेरे निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा के नेतृत्व में विवेचना के दौरान थाना प्रभारी कोतवाली उमेश गोल्हानी द्वारा टीम गठित कर, घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीव्ही कैमरो को बारिकी से खंगाला गया।
                              सीसीटीवी से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने अयान खान हुसैन नगर उम्र 23 निवासी छिंदवाड़ा को बड़कुही से पकड़कर घटना के संबंध में सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपने साले जुनैद खान उम्र 23 बड़कुही के साथ चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियो के कब्जे से 14,13,000/- (चौदह लाख तेरह हजार रुपये) के सोने चांदी के जेवरात व नगदी 1,50,000/- (एक लाख पचास हजार रुपये), मो. सा. एक्टिवा कीमती 50,000/- एवं 2 नग मोबाईल कीमती 30,000/-, कुल मशरुका 16,43,000/- (सोलह लाख तैंतालिस हजार रुपये) बरामद कर, आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है

 

Related Articles

Back to top button