प्रदेश

जेएसजी संगिनी मंदसौर ग्रेटर द्वारा विभिन्न संस्थाओं के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत व अभिनंदन किया

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २९ जून ;अभी तक;  जैन समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ जिसमें मनोनीत अध्यक्षगणों का जेएसजी संगीनी मंदसौर ग्रेटर ने उनके निवास स्थान पर जाकर स्वागत व अभिनंदन किया।
सर्वप्रथम बीसा पोरवाल समाज के अध्यक्ष बनने पर जेएसजी संगीनी ग्रेटर ने जेएस मंदसौर ग्रेटर के पूर्व अध्यक्ष श्री लोकेन्द्र जैन गोटावाला और जैन श्वेतांबर मंदिर मार्गी संघ का अध्यक्ष बनने पर ग्रेटर के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रेमेन्द्र चोरड़िया का हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन माला पहनाकर किया। फेडरेशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमीश डोसी ने कुछ समय पूर्व निपुण का अंतरराष्ट्रीय कन्वीनर के पद पर ग्रुप की अध्यक्ष श्रीमती अनीता धींग को मनोनीत किया था इसलिए ग्रेटर के पूर्व अध्यक्ष नव मनोनीत बीसा पोरवाल समाज के अध्यक्ष लोकेन्द्र जैन ने अपने निवास पर श्रीमती अनीता धींग का सम्मान माला पहनाकर किया व शुभकामनाएं दी।
                                  इस अवसर पर विशेष रूप से जेएसजी संगिनी मंदसौर ग्रेटर के कन्वीनर और ग्रेटर के पूर्व अध्यक्षगण कांतिलाल संघवी, महेन्द्र जैन, विनय धींग, विकास पालरेचा, संगीनी अध्यक्ष अनिता धींग, पूर्व अध्यक्ष वंदना भटेवरा, सहसचिव नीता मेहता, सचिव श्रुति पालरेचा आदि ने उपस्थित रहे।  यह सम्पूर्ण जानकारी अध्यक्ष अनिता धींग ने दी।

Related Articles

Back to top button