प्रदेश

राष्ट्रीय संत श्री असंग देव श्री मुख से “कबीर के है राम” सुखद सत्संग संपन्न हुआ।

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ६ अगस्त ;अभी तक ;   श्री सहस्त्र मुखेश्वर  महादेव की पावन नगरी कुकड़ेश्वर में महावीर क्लब मित्र मंडल कुकड़ेश्वर के तत्वाधान में सामाजिक समरसता मंच एवं सदगुरु कबीर सेवा समिति के द्वारा राष्ट्रीय संत श्री असंग देव जी का एक दिवसीय सुखद सत्संग ”कबीर के हैं राम” दिनांक 4 अगस्त रविवार 2024 को पटवा मांगलिक भवन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कबीर महोत्सव भजन सत्संग ,भोजन महाप्रसादी का विशाल आयोजन किया गया।
आयोजन में मुख्य अतिथि  महामहिम राज्यपाल डॉक्टर थावरचंद गहलोत ने संबोधित करते हुए कहा कि कबीर की अमृतवाणी आज भी प्रासंगिक है। कबीर साहब ने हमेशा सामाजिक समानता, सद्भावना एवं सभी के उन्नति की बात बरसों  पूर्व की है।
हमें अपने जीवन को नशा मुक्त बनाना चाहिए और प्रकृति से प्रेम करते हुए हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर हमारे आने वाली पीढ़ी के लिए कार्य करने की आवश्यकता है।
महामहिम राज्यपाल डॉक्टर थावरचंद गहलोत ने सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं रचनात्मक क्षेत्र में हमेशा समर्पित भाव से जनसेवा का कार्य करने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक खींची नीमच की मंच से प्रशंसा की है।
आयोजन समिति संयोजक अशोक खिंची पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीमच, संरक्षक कैलाश राठौड़,अध्यक्ष विश्वास कोठारी, उपाध्यक्ष संजय मारू, सचिव राजू उपाध्याय , कोषाध्यक्ष डॉ गजेंद्र भावसार, सहसचिव मनीष पुरोहित, सोनू शास्त्री, संजय मुजावदिया, संगठन मंत्री विवेक पटवा, मदन मौर्य आदि के द्वारा देश में अमन चैन, सुख शांति, भाईचारा एवं उन्नति के पवित्र उद्देश्य को लेकर सामाजिक सद्भावना, समरसता, समानता, बंधुत्वता की भावना को लेकर कुकड़ेश्वर में पहली बार विशाल आयोजन किया गया।
क्षेत्र में पहली बार शानदार आयोजन को लेकर समस्त अतिथियों द्वारा एवं राष्ट्रीय संत श्री असंग देव जी के साथ क्षेत्र के समस्त धर्म प्रेमी जनता ने महावीर क्लब मित्र मंडल के सभी सदस्यों की भुरी भुरी प्रशंसा की है।
संयोजक अशोक खिंची कुकडेश्वर के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संत श्री असंग देव जी का कुकड़ेश्वर नगर आगमन पर आयोजन समिति एवं सर्व समाज जनों के द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।
दिनांक 4 अगस्त रविवार सुबह 11बजे पटवा मांगलिक भवन से भव्य शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों में निकाली जाएगी।
सदगुरु कबीर साहब राष्ट्रीय संत असंग देव शोभा यात्रा का जगह-जगह पोरवाल समाज, प्रजापत समाज, जैन समाज, तंबोली समाज, खाती पटेल समाज, भावसार समाज, धोबी समाज, गोस्वामी समाज, मालवीय बलाई समाज, मेघवाल समाज, सेन समाज, फूलमाली समाज, कुशवाहा समाज, सारस्वत ब्राह्मण समाज के सर्व समाज जनों के  द्वारा शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत किया गया।
एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय संत श्री असंग देव जी,महामहिम राज्यपाल डॉक्टर थावरचंद गहलोत, सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, महावीर क्लब संयोजक अशोक खिंची, अध्यक्ष विश्वास कोठारी,अरावली गौशाला अध्यक्ष कैलाश राठौर,नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला पटवा, उपाध्यक्ष श्रीमती सोनाली पटवा वृक्षारोपण किया गया।
दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक राष्ट्रीय संत श्री असंग देव जी श्री मुख से सुखद सत्संग “कबीर के है राम” कुकड़ेश्वर पटवा मांगलिक भवन में गुरु की महत्ता,प्रकृति से प्रेम और समाज को नशा मुक्त बनाने की बात की गई।
महावीर महामहिम राज्यपाल डॉक्टर थावरचंद गहलोत के द्वारा उड़ान फ्रेंड्स ग्रुप कोच महेंद्रसिंह बग्गा द्वारा राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर कुकड़ेश्वर के सभी खिलाड़ियों का मंच पर सम्मान किया गया।
आमंत्रित अतिथि सांसद श्री सुधीर गुप्ता ,मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, आलोट पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत, पूर्व विधायक रामलाल मालवीय उज्जैन, अखिल भारतीय बलाई महासंघ राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार इंदौर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक खिंची नीमच के द्वारा सामाजिक समरसता, सामाजिक सद्भावना ,देश में अमन चैन सुख शांति के पवित्र उपदेश को लेकर संत सम्राट सदगुरु कबीर साहब के विचारों को जीवन में आत्मसात करने की आज बहुत ही आवश्यकता है।
दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक राष्ट्रीय संत श्री असंग देव जी के श्री मुख से” कबीर के है राम” सुख सत्संग होंगे।
दिनांक 4 अगस्त रविवार आयोजन के मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल डॉक्टर थावरचंद गहलोत कर्नाटक,  सांसद श्री सुधीर गुप्ता मंदसौर नीमच संसदीय क्षेत्र,अध्यक्षता श्री अनिरुद्ध माधव मारू विधायक मनासा, विशेष अतिथि श्री मनोज परमार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय बलाई समाज महासंघ इंदौर, श्री दिलीपसिंह परिहार विधायक नीमच,श्री दिनेश जैन कलेक्टर नीमच, श्री अंकित जायसवाल पुलिस अधीक्षक नीमच, श्रीमती उर्मिला महेंद्र पटवा अध्यक्ष नगर परिषद कुकड़ेश्वर, श्रीमती सोनाली उज्जवल पटवा उपाध्यक्ष नगर परिषद कुकड़ेश्वर, श्री मदन रावत अध्यक्ष भाजपा मंडल कुकड़ेश्वर, श्री कैलाश मालवीय (घाटी) विधायक प्रतिनिधि कुकड़ेश्वर, श्री मदन मौर्य अध्यक्ष अखिल भारतीय मालवीय बलाई समाज महासंघ कुकड़ेश्वर आदि अनेक जनप्रतिनिधि गण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम का संचालन महेश खींची के द्वारा किया गया और अंत में आभार प्रदर्शन डॉक्टर गजेन्द्र भावसार द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button