प्रदेश

श्री जुगल किशोर जी मंदिर से कामतानाथ चित्रकूट पर पैदल यात्रा पर निकलें भक्तजन

दीपक शर्मा

पन्ना ३१ अगस्त ;अभी तक ;   पन्ना जिला के जुगल किशोर मंदिर से कामतानाथ सरकार चित्रकूट धाम के लिए पद यात्रा प्रारंभ हुई। जिसमें ब्रह्म बटुक सेवा संस्थान छतरपुर प्रयागराज पंडित बाल गोविंद शास्त्री ज्योतिष आचार्य खमरिया पन्ना के संरक्षण में राजीव शास्त्री के सुपुत्र रोहित शास्त्री पन्ना के सहयोग से हरद्वाही, पाली, इमलिया, गुंदौरा, डोभा, देवगांव, के युवा सनातनी धर्म प्रेमी श्री जुगल किशोर जी धाम पन्ना से चित्रकूट पद यात्रा में शामिल हुए।

उक्त पद यात्रा में ढोल, नगाड़े के साथ रवाना हुये। यात्रा में शामिल प्रदीप तिवारी, अनुज कुमार पाठक, रामशरण उपाध्याय, अंजू गर्ग, सुधीर तिवारी, रोकी तिवारी रवि दुवेदी, ऊदल राजा, बबलू मिश्रा, संतोष विश्वकर्मा खुशीराम कुशवाहा जीतेंद्र सिंह जीवनलाल कुशवाहा बबलू मिश्रा और हमारे धर्म प्रेमी बंधु यात्रा में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button