प्रदेश

20 जून को बुढ़ार में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, डॉ. कुमार विश्वास करेंगे काव्य पाठ

मोहम्मद सईद
शहडोल, 18 जून अभी तक। शहडोल संभाग के लोगों के लिए 20 जून का दिन यादगार होने जा रहा है। 20 जून को राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचाने जाने वाले कवि डॉक्टर कुमार विश्वास ट्रांसपोर्ट नगरी बुढ़ार के नेहरू डिग्री कॉलेज मैदान में काव्य पाठ करेंगे। इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में डॉक्टर विश्वास के साथ ही देश के कई अन्य नामचीन कवि भी काव्य रस की वर्षा करेंगे। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन खेल एवं साहित्य अकादमी द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन के सूत्रधार नगर पालिका परिषद धनपुरी के उपाध्यक्ष व जाने माने समाज सेवी हनुमान खंडेलवाल, वरिष्ठ समाज सेवी बलमीत सिंह खनूजा चिंटू, सुजीत सिंह चंदेल, भानू दीक्षित और कमलेश शर्मा हैं। यहां यह भी बताया जाना जरूरी है, कि ख्यातिलब्ध कवि डॉक्टर कुमार विश्वास इस क्षेत्र में पहली बार कविता पाठ करने आ रहे हैं। और यही कारण है की काव्य रसिक भी 20 जून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
                                               आयोजकों ने बताया कि कवि सम्मेलन के बृहद स्वरूप को देखते हुए तैयारियां अंतिम चरण में हैं।उन्होंने यह भी बताया कि कवि सम्मेलन में बारिश का खलन न पहुंचे इसके लिए वॉटरप्रूफ पंडाल लगाया गया है और श्रोताओं के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। आयोजन की भव्यता में कोई कमी न शेष रह जाए इसके लिए आयोजन से जुड़े पदाधिकारी एक-एक व्यवस्था को बड़ी बारीकी से देख रहे हैं। आयोजकों ने यह भी बताया कि कार्यक्रम ठीक 7 बजे प्रारंभ हो जाएगा और जो काव्य प्रेमी पहले आएंगे उन्हें बैठने के लिए यथासंभव पहले स्थान प्राप्त होगा।
सभी तैयारियां पूर्ण-खंडेलवाल
                                              आयोजन से जुड़े हनुमान खंडेलवाल ने बताया कि 20 जून को होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कविता पाठ करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के कवि डॉक्टर कुमार विश्वास इस क्षेत्र में पहली बार पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि चार अन्य नामी कवि भी इस कवि सम्मेलन की शोभा को बढ़ाएंगे। उन्होंने बताया कि नेहरू डिग्री कॉलेज बुढ़ार में होने वाले इस कवि सम्मेलन में श्रोताओं के बैठने के लिए विशाल पंडाल के साथ ही कुर्सी की समुचित व्यवस्था की गई है। श्री खंडेलवाल ने शहडोल संभाग के काव्य प्रेमियों से अपील की है, कि वह अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर काव्य पाठ का आनंद उठाएं और कवि सम्मेलन को सफल बनाएं।
श्रोताओं के बैठने की समुचित व्यवस्था-खनूजा
                                      आयोजन से जुड़े बलमीत सिंह खनूजा चिंटू ने बताया कि कवि सम्मेलन में आने वाले श्रोताओं के बैठने के लिए कुर्सियों की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि वाहनों के पार्किंग की भी अलग व्यवस्था है। श्री खनूजा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ विश्वास के साथ ही चार अन्य जाने-माने कवि भी मंच से कविता पाठ करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में 20 जून को नेहरू डिग्री कॉलेज बुढार पहुंचकर कवि सम्मेलन को सफल बनाएं।

Related Articles

Back to top button