प्रदेश

पन्ना में फिर चमकी किसान की किस्मत,,,, मिला 16.10 कैरेट का नयाब हीरा।

दीपक शर्मा
पन्ना  ६ अगस्त ;अभी तक ;  पन्ना में आज किसान दिलीप मिस्त्री और उनके साथियों की किस्मत उस समय चमक गई जब उसे हीरा खदान में खुदाई के दौरान एक अदद चमचमाता बेशकीमती हीरा मिल गया।इस 16.10 कैरेट के नयाब हीरे की कीमत करीब 80 लाख रुपये आंकी जा रही हे। किसान व उसके पार्टनरों ने उक्त हीरे को हीरा कार्यालय पन्ना में जमा कर दिया है जिसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा।
                            बतादें की यह हीरा धारक बंगाली परिवार करीब पांच दशक पूर्व बांग्लादेश को छोड़ कर पन्ना (भारत) आया था और फिर यही बस गया। यह हीरा धारक बंगाली परिवार अब पन्ना में हीरों की खदान खोद रहे हे और मालामाल हो रहे हे।
                                   किसान दिलीप मिस्त्री ने बताया कि उसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर जरुआपुर निजी खदान क्षेत्र में हीरे की खदान लगाई थी जहां से उसे आज चमचमाता हुआ जेम्स क्वालिटी का हीरा मिला जब सभी पार्टनरों ने हीरे को देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।हीरे को लेकर फिर सभी पार्टनर हीरा कार्यालय पन्ना पहुंचे और उक्त हीरे का वजन करवा कर उसे हीरा कार्यालय में जमा कर दिया।
                           किसान ने बताया कि पूर्व में भी उन्हें कई हीरे उक्त खदान से मिल चुके हैं और आगे भी वह हीरे की खदान लगाकर अपनी किस्मत आजमाते रहेंगे।
                         वही हीरा पारखी अनुपम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह जेम्स क्वालिटी का हीरा है जिसकी मार्केट में अच्छी वैल्यू होती है इसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा और 11.50 प्रतिशत रॉयल्टी काट कर बाकी पैसा किसान को दे दिया जाएगा उन्होंने बताया कि पूर्व में भी इन सभी लोगों को पहले भी हीरे मिल चुके हैं।

Related Articles

Back to top button