प्रदेश

किसान न्याय यात्रा में किसानो का उमड़ा जन सैलाव, सैकड़ो की संख्या में ट्रैक्टर लेकर हजारो किसान हुए शामिल

दीपक शर्मा

पन्ना २१ सितम्बर ;अभी तक ;  मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा किसानो के मामलो को लेकर ज्ञापन सौपे गयें है तथा किसानो को फसलो के उचित दाम देने का अनुरोध किया गया है।

इसी कड़ी में पन्ना जिला मुख्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवजीत सिंह भईया राजा के नेत्रत्व में तथा न्याय यात्रा के प्रभारी राजभान सिंह की उपस्थिती में विशाल किसान न्याय यात्रा निकाली गई। उक्त यात्रा स्थानीय पुरषोत्तमपुर पेट्रोल पंप से प्रारंभ हुई। जिसमे सैकड़ो की सख्या में जिले भर से किसान ट्रैक्टर लेकर यात्रा मे शामिल हुए, तथा हजारो की संख्या में किसान एंव कांग्रेस कार्यकर्ता पद यात्रा करते हुए कलेक्टर कार्यालय पंहुचे एवं महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर प्रतिनिधी एसडीएम को ज्ञापन सौपा गया।

उक्त ज्ञापन में अनेक मुद्दो का उल्लेख किया गया है। जिसमें मुख्य रूप से किसानो की सोयाबीन फसल का समर्थन मूल्य छह हजार रूपये प्रति क्विंटल किया जाये। किसानो की सोयाबीन की फसल चालीस प्रतिशत की जगह सौ प्रतिशत खरीदा जाये। गेंहू की फसल का समर्थन मूल्य 2700 रूपये प्रति क्विंटल तथा धान का 3100 रूपये प्रति क्विंटल किया जाये। ज्ञापन में अन्य बिन्दु भी शामिल किया गया है। जिसमें केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री रघुराज सिंह तथा महाराष्ट्र कें विधायक गायकवार द्वारा नेंता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ की गई अशोभनीय भाषा एवं आतंकवादी जैसे शब्दो से संबोंधित किये जाने को लेकर आपराधिक मामला दर्ज किया जाये। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि देश तथा प्रदेश की सरकार द्वारा लगातार मंहगाई, बढाई जा रही है, किसानो की फसलें अतिवृष्टि ओला वृष्टि से खराब हुई है, जिसका मुआवजा आज दिनांक तक नही दिया गया है, इन तमाम बिन्दुओं का निराकरण किया जाये। उक्त ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में ट्रैक्टर तथा किसानो को देखकर पुलिस द्वारा सैकड़ो ट्रैक्टर रास्ते में ही रोक दिये गये, उसके बावजूद भी किसानो ने जमकर प्रदर्शन किया तथा सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते हुए तमाम मुद्दो का निराकरण करने की मांग की है।

उक्त ज्ञापन में मुख्य रूप से अनेक लोग उपस्थित रहें। जिसमें पूर्व विधायक महेन्द्र बागरी, सेवादल के अध्यक्ष राज बहादुर द्विवेदी, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सेवालाल पटेल, अल्प संख्यक विधायक के अध्यक्ष डॉक्टर कदीर खान, पूर्व प्रत्याशी, गिरधारी लोधी, पूर्व प्रत्याशी जीवन लाल सिद्धार्थ, कांग्रसे उपाध्यक्ष मारतण्डदेव बुन्देला, शशिकांत दीक्षित, मनीष मिश्रा, देवेन्द्र सिंह यादव, ब्लाक अध्यक्ष देवेन्द्र नगर, आनन्द शुक्ला, अजयगढ, दादूराम मिश्रा गुनौर, बबलू गौतम पवई, माखन पटेल अमानगंज, भभूत सिंह राजपूत युवक कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी, इन्द्रमणि गर्ग, आशीष बागरी, अक्षय तिवारी पन्ना, राधे श्याम श्याम बृजपुरिया ब्लाक अध्यक्ष शाहनगर, दीपक तिवारी, भूपेन्द्र बुन्देला, नृपेन्द्र सिंह, बाल किशोर शर्मा, रियासत खान, रेहान मोहम्मद, जयराम यादव, अजय सिंह, लखन लाल केवट, हिम्मत बागरी, सुरेन्द्र यादव, प्रहलाद सिंह यादव, आशीष बागरी, आकाश जाटव अध्यक्ष एनएसयूआई, रोहणी पाल, केशरी अहिरवार, रामकरण पान्डेय, शालिक ग्राम गौतम, गणेश परोंहा, किशोरी चौधरी, सरदार यादव, राकेश शर्मा, भूपेन्द्र सिंह, इजाद मोहम्मद, फैश खान, फैयाज खान, सहित भारी संख्या में लोगो की उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button