प्रदेश

कोलकाता कांड ; मन्दसौर के डॉक्टर भी है साथ

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर १६ अगस्त ;अभी तक ;    इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सचिव डॉ पुष्पराज भटेले ने मध्यप्रदेश आई एम ए की सभी सिटी ब्रांचों के अध्यक्ष एव सचिवों को भेजे पत्र में कहा किशान्ति पूर्ण ढंग से अत्याचार का विरोध करते हुए कलकत्ता के चिकित्सा छात्रों परपुलिस की मौजूदगी में गुंडों द्वारा में आक्रमण का विरोध करना होगा।उन्होंने कहा कि केंद्रीय आईएमए से निर्देश प्राप्त हुआ है कि दिनांक 17 अगस्त 2024 को सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में  सुबह 6 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक  चिकित्सा सेवाएं प्रदान न कि जाए ।
                         मंदसौर के आईएमए के प्रमुख चिकित्सक डॉ रमेश कनेसरिया ने आईएमए के पत्र की जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्य मे सभी तरह के अस्पताल चाहे वे सरकारी अस्पताल हो या प्रायवेट एव समस्त तरह की ओ पी डी अपनी सेवाए नही देगे।
                           डॉ कनेसरिया ने कहा कि राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन में संपूर्ण रुप से साथ रहेगा। दिनांक 17 अगस्त को समस्त चिकित्सा सेवाएं सुबह 6 बजे से आगामी दिवस सुबह 6 बजे तक स्थगित रहेगी।

Related Articles

Back to top button